Uttar Pradesh News in Hindi

आजमगढ़ में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 का चालान और 22 वाहन सीज

आजमगढ़ में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 का चालान और 22 वाहन सीज

आजमगढ़ में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 36 वाहनों का चालान, 22 वाहनों को सीज और करीब 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। एआरटीओ ने चेतावनी दी है कि नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधनों पर मुकदमा दर्ज करने और मान्यता रद्द कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

गोरखपुर में रविवार को नहीं होगा जनता दर्शन, मुख्यमंत्री योगी करेंगे पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ

गोरखपुर में रविवार को नहीं होगा जनता दर्शन, मुख्यमंत्री योगी करेंगे पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ

गोरखपुर में 12 जुलाई को पौधरोपण महायज्ञ-2026 के आयोजन के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 7:45 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पास पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत लोगों से "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़ने की अपील की गई है।

सीएम डैशबोर्ड की जून रैंकिंग में शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर और बरेली भी टॉप-3 में

सीएम डैशबोर्ड की जून रैंकिंग में शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर और बरेली भी टॉप-3 में

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 रैंकिंग में शाहजहांपुर ने 9.43 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि रामपुर (9.41) दूसरे और बरेली (9.30) तीसरे स्थान पर रहे। जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, बेहतर फीडबैक और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर इन जिलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महराजगंज, आजमगढ़, मैनपुरी, सोनभद्र, हमीरपुर, बागपत और लखीमपुर खीरी भी टॉप-10 में शामिल रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर और गोरखपुर को देंगे विकास की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर और गोरखपुर को देंगे विकास की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को कुशीनगर और गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। कुशीनगर में ₹525 करोड़ की 464 तथा गोरखपुर में ₹757 करोड़ से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।

आजमगढ़ में स्कूल बस हादसा, बस पलटने से दूसरी कक्षा के छात्र की गई जान

आजमगढ़ में स्कूल बस हादसा, बस पलटने से दूसरी कक्षा के छात्र की गई जान

आजमगढ़ के देवगांव क्षेत्र में 45 से अधिक बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटने से दूसरी कक्षा के 8 वर्षीय छात्र यूनुस की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र घायल हुआ। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कों पर जलभराव और लंबा जाम

गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कों पर जलभराव और लंबा जाम

गाजियाबाद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मेन जीटी रोड समेत प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम, कॉलोनियों और दुकानों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया, पूछताछ जारी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया, पूछताछ जारी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों लवकुश मिश्र, अनुकल्प मिश्र और करुणेश पाण्डेय को जिला कारागार से रिमांड पर लिया है। पुलिस को 40 घंटे की पूछताछ की अनुमति मिली है। इससे पहले अविनाश मिश्रा से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

महराजगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सोनौली बॉर्डर के पास सरकारी जमीन से हटाई गईं दुकानें

महराजगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सोनौली बॉर्डर के पास सरकारी जमीन से हटाई गईं दुकानें

महराजगंज के सोनौली बॉर्डर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। नो-मैन लैंड के पास वर्षों से बनी अवैध दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, एसएसबी और पुलिस बल मौके पर तैनात रहे।

सीएम योगी का ‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू, हर बच्चे को शिक्षा का लक्ष्य

सीएम योगी का ‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू, हर बच्चे को शिक्षा का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जो 15 जुलाई तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने और 100% नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया है। इस अभियान के तहत ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दो नए आंगनबाड़ी केंद्र और स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दो नए आंगनबाड़ी केंद्र और स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत दो नए आंगनबाड़ी केंद्र और स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया तथा गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव और छह माह तक मातृ दुग्ध पिलाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

परिवहन आयुक्त का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली पर दिए सख्त निर्देश

परिवहन आयुक्त का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली पर दिए सख्त निर्देश

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने अयोध्या स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) और संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा, प्रवर्तन कार्यों और राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यूपी में चलेगा महाजनसंपर्क अभियान, सीएम योगी ने दिए व्यापक जनभागीदारी के निर्देश

यूपी में चलेगा महाजनसंपर्क अभियान, सीएम योगी ने दिए व्यापक जनभागीदारी के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज, ‘प्रोजेक्ट गंगा’ से गांवों में आएगी डिजिटल क्रांति

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज, ‘प्रोजेक्ट गंगा’ से गांवों में आएगी डिजिटल क्रांति

उत्तर प्रदेश सरकार का डिजिटल विजन तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट, फ्री वाई-फाई और डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे गांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी है।

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जिलाधिकारियों को दिए अहम निर्देश

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जिलाधिकारियों को दिए अहम निर्देश

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में स्टाम्प-रजिस्ट्रेशन, भूमि आवंटन, किसान पंजीकरण और “ज्ञान भारत मिशन” पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

मंत्रालय बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

मंत्रालय बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंत्रालयों के बंटवारे में हो रही देरी को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंत्रालयों और विभागों के बंटवारे में देरी की असली वजह ‘कमीशन कमाई’ के बंटवारे को लेकर डबल इंजन सरकार के भीतर टकराव है।