Up Rajya Sabha Election News in Hindi

कौन हैं राधाकांत ओझा? BJP ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार, जानिए पूरा परिचय

कौन हैं राधाकांत ओझा? BJP ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार, जानिए पूरा परिचय

बीजेपी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और दो बार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके राधाकांत ओझा को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। 1987 से वकालत कर रहे ओझा 2013 में वरिष्ठ अधिवक्ता बने। वह बीजेपी, आरएसएस और विभिन्न सामाजिक-संगठनात्मक गतिविधियों से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के छोटे भाई हैं।

कौन हैं विद्यासागर सोनकर? BJP ने राज्यसभा के लिए चुना, जानिए सियासी सफर

कौन हैं विद्यासागर सोनकर? BJP ने राज्यसभा के लिए चुना, जानिए सियासी सफर

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता विद्यासागर सोनकर को उम्मीदवार बनाया है। जौनपुर से आने वाले सोनकर ने संघ और बीजेपी संगठन में बूथ स्तर से राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह 1996 में लोकसभा सांसद बने और बाद में विधान परिषद के सदस्य रहे। अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है।

कौन हैं श्रुति गंगवार? BJP ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार, जानिए पूरी प्रोफाइल

कौन हैं श्रुति गंगवार? BJP ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार, जानिए पूरी प्रोफाइल

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बरेली की श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। IIT रुड़की और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई कर चुकी श्रुति आईटी, स्टार्टअप, बैंकिंग और समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर चुकी हैं। वह झारखंड के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं तथा वर्तमान में बरेली अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन हैं।

पांच बार के विधायक धर्मपाल सिंह को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, जानिए कौन हैं ये

पांच बार के विधायक धर्मपाल सिंह को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, जानिए कौन हैं ये

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए पांच बार के विधायक और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बरेली के आंवला से लगातार पांच बार विधायक रह चुके धर्मपाल सिंह ने 1996 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह अलग-अलग सरकारों में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग संभाल रहे हैं।

UP Rajya Sabha Election: बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों का किया ऐलान, सामाजिक समीकरण पर फोकस

UP Rajya Sabha Election: बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों का किया ऐलान, सामाजिक समीकरण पर फोकस

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की आठ राज्यसभा सीटों के लिए धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। सूची में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ संगठन में सक्रिय नेताओं और दो महिला चेहरों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसे 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा

सपा ने राज्यसभा के लिए राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार

सपा ने राज्यसभा के लिए राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार घोषित किया है। धनराज नथवानी कॉरपोरेट क्षेत्र के साथ खेल प्रशासन से भी जुड़े रहे हैं और दोनों प्रत्याशी पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।