Uttar Pradesh News: झांसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना हुई शुरू। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में 14 टेबलों पर 27 राउंड में होगी गिनती, सुरक्षा में 600 पुलिसकर्मी तैनात। पढ़ें खबर
Uttar Pradesh News: झांसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना हुई शुरू। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में 14 टेबलों पर 27 राउंड में होगी गिनती, सुरक्षा में 600 पुलिसकर्मी तैनात। पढ़ें खबर
लखनऊ में जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकनायक जेपी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा और अयोध्या चुनाव को लेकर बयान दिया।
लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रवक्ताओं के साथ करीब दो घंटे बैठक की। उन्होंने डिबेट, सोशल मीडिया, जाति-धर्म से जुड़े मुद्दों और बयानबाजी को लेकर कई अहम निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सदन नियमों और परंपराओं से चलता है और सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। सीएम ने सनातन, आस्था और चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने सपा पर राम मंदिर और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन दिवंगत सपा विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जबकि मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश होगा। विपक्ष कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष भी जवाब देने के लिए तैयार है। बजट पर चर्चा के बाद सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को आज़मगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली के कैराना में ₹617 करोड़ की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा में विपक्ष पर राजनीतिक हमला बोला, किसानों और विकास कार्यों का उल्लेख किया तथा कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
बहराइच के मटेरा विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान जनता की समस्या को लेकर सपा विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। विधायक ने स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और आम लोगों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
बलिया पहुंचे यूपी सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर चंदा मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी और किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने 2017 से पहले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
कौशाम्बी के चरवा नगर पंचायत में अयोध्या चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस ने सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन की नई टीम के गठन को लेकर चल रही डेडलाइन संबंधी खबरों को भ्रामक और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक निर्णय व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिए जाते हैं और जल्द ही नई टीम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
रायबरेली में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अयोध्या राम मंदिर के कथित दान चोरी मामले की CBI और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की। उन्होंने एसआईटी जांच पर सवाल उठाए और 2027 चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के प्रमुख वादों का भी उल्लेख किया।
वाराणसी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। शहर के कई हिस्सों में सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें चुनावी संदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी वाराणसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर राजनीतिक पोस्टर लगाए जा चुके हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को लखनऊ दौरे पर रहेंगे, जहां वे रोड शो, संगठनात्मक बैठकें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
लखनऊ में 3-4 जुलाई को भाजपा की राष्ट्रीय बैठक होगी, जिसमें यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति और राष्ट्रीय संगठन में प्रदेश के नेताओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी। कई नए चेहरों को संगठन में जगह मिलने की संभावना है।