प्रदेश में बदला मौसम, ठंड और बारिश ने बढ़ाई परेशानी...
प्रदेश में बदला मौसम, ठंड और बारिश ने बढ़ाई परेशानी...
बैठक में 1225 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के क्रय प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। इन बसों की खरीद वर्तमान में संचालित 1140 डीजल एवं सीएनजी बसों के स्थान पर की जाएगी।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने कुल 119 महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया और विभिन्न क्षेत्रों में लगभग ₹3 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों (MoU) पर सहमति बनी।
योगी सरकार पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक और अंत्योदय कार्डधारकों के करीब दो लाख लाभार्थी परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने जा रही है।
मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 16वीं राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 27 लाख पात्र बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इस पर राज्य सरकार द्वारा कुल 647.21 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई है।
लखनऊ में गोमती नदी पर 180 मीटर लंबा पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनेगा। ‘मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं’ थीम पर बनने वाले इस ब्रिज पर 54 करोड़ रुपये खर्च होंगे, 18 माह में पूरा होगा निर्माण।
ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचने लगे। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात की व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 4 बजे से होते ही ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का क्रम आरंभ हो गया। प्रशासन के अनुमान के अनुसार, सुबह से ही 25 से 30 लाख श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्व से जुड़े लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाए और शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सरकार का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि ठंड से बचाव के लिए मानवीय संवेदनशीलता और प्रशासनिक तत्परता सर्वोपरि है।
नवंबर माह में यूपी एसटीएफ ने मौरंग, गिट्टी और बालू से लदे ओवरलोड ट्रकों के संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था।
ट्रैफिक प्रतिबंध और भारी भीड़ को देखते हुए आयोग का अहम फैसला...
प्रदेश के पांच शहरों में बनेंगी 1,024 आवासीय व व्यवसायिक यूनिट...
गंगा एक्सप्रेस-वे, डिफेन्स कॉरिडोर, बीडा, मेडिकल डिवाइस पार्क और फार्मा पार्क परियोजनाओं की गहन समीक्षा...