1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Azamgarh LS Election 2024: नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ के लोगों से कहा कि, भारत की पहचान और महत्वता आपसे

Azamgarh LS Election 2024: नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ के लोगों से कहा कि, भारत की पहचान और महत्वता आपसे

Azamgarh LS Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी जनसभा के मद्देनजर चार जगह कार्यक्रम है। इन आयोजनों के तहत वे सबसे पहले आजमगढ़ पहुंचें। यहां उन्होंने जिले के लालगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित गंधुवई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Azamgarh LS Election 2024: नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ के लोगों से कहा कि, भारत की पहचान और महत्वता आपसे

Azamgarh LS Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी जनसभा के मद्देनजर चार जगह कार्यक्रम है। इन आयोजनों के तहत वे सबसे पहले आजमगढ़ पहुंचें। यहां उन्होंने जिले के लालगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित गंधुवई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इसके बाद जौनपुर के लिए रवाना हो गये। वहीं इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आगमन के पहले जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी सभा-स्थल पर संबोधित किया। लोकसभा संसदीय सीट आजमगढ़ से प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और लालगंज सुरक्षित सीट से प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में लोगों को मोदी ने संबोधित किया।

पूरे देश में भाजपा को लेकर उत्साह

प्रधानमंत्री संबोधन के दौरान कहा कि दो दिन पहले मैं वाराणसी में था। काशीवासियों में जिस तरह का उत्साह दिखा। सवाल काशी का नहीं है। हिन्दुस्तान के कोने में कन्या कुमारी से कश्मीर तक इसी तरह का उत्साह है। दुनिया के अखबारों में लोकतंत्र के उत्सव की चर्चा है। भारत की पहचान, भारत की महत्वाकाक्षाएं, दुनिया के लिए कितना महत्वपूर्ण है। एक ही स्वर व संकल्प सुनाई दे रहा है, फिर एक बार…मोदी सरकार। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है। मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है।

भारत की नागरिकता देने का काम कल से शुरू

कल से ही भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है। यह सभी भाई बहन, हिंदु, सिख, इसाई यह लोग लंबे समय से भारत में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। ईंडी गठबंधन महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियों पर चढ़ जाते थे। ऐसे में 70 सालों में हजारों परिवार प्रताड़ना झेलकर अपना धर्म, संस्कृति, परंपरा बचाने के लिए मुसीबत के मारे भारत माता की कोख में शरण लिए।

पर कांग्रेस ने इनकी ओर ध्यान नहीं दिया। यहां सबसे अधिक प्रताड़ित दलित, पिछड़े वर्ग के लोग हैं। जिनके साथ जुल्म हुआ पर ये जुल्म भी कांग्रेस ने ही किया। फिर आगे उन्होंने कहा कि गठबंधन ने सीएए के नाम पर ऐसा भी कहा कि जिस दिन मोदी जाएगा, CAA भी जाएगा। पर ध्यान रखिए यह मोदी की गारंटी है किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं कि सीएए हटा सके।

कांग्रेस ने देश को 7 दशक तक संप्रदायिकता के आग में झोंके रखा

यहां मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को सात दशक संप्रदायिकता में झोंके रखा। मैं भी मैदान में हूं तुम भी मैदान में हो। आप सीएए नहीं मिटा पाओंगे। आने वाले कुछ महिनों में पश्चिम बंगाल व दिल्ली तक जो शरणार्थी रह रहे हैं, अब वह सम्मान के साथ रहेंगे। मोदी की एक गारंटी कश्मीर में भी दिख रही हैं। पहले कश्मीर हर चुनाव में मुद्दा होता था। सभी दल मुद्दे को उठाते थे। अब विरोधियों के मुंह में ताला लग गया है।

फिर आगे उन्होंने कहा कि चौथे चरण में श्रीनगर में रिकार्ड मतदान चालीस साल बाद हुआ। वहां के लोग गर्व कर रहे थे कि भारत की सरकार बना रहे हैं। अब कोई 370 पर राजनीति नहीं कर पाएगा। पहले आजमगढ़ की सैनिकों के माता-पिता चिंता में रहते थे कि कब बुरी खबर आ जाए। मोदी ने कश्मीर में सुरक्षा की गारंटी दी हैं। 370 की दीवार गिर चुकी है। मतदान में आतंकी धमकी देते थे। कई सालों का इस बार आम चुनाव में रिकार्ड टूटा है। यह काम वही कर सकता है जिसके अंदर राष्ट्र प्रथम की भावना हो।

आजमगढ़ की पहचान को सम्मान दिलाया

मोदी ने कहा कि आजमगढ़ की पहचान ही पिछली सरकार ने बदल दी थी। बदनाम करके छोड़ा गया था। देश में धमाका होने पर आजमगढ़ पर ही ध्यान जाता था। सपा के शहजादे आतंक के समर्थन में दंगाइयों का सम्मान करते थे। उन्हें राजनीति का कवर दिया जाता था। इसके चलते देश भर में आतंक बढ़ा। दल दो है लेकिन दुकान एक है। झूठ, भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। पिछड़े, दलित का आरक्षण छीनकर अल्पसंख्यक वोट बैंक को देना चाहते हैं। देश के बजट को बांटना चाहते हैं। अल्पसंख्यक के नाम पर 15 प्रतिशत बजट आवंटित करना चाहते हैं।

संविधान की रक्षा के लिए हमें चौकन्ना रहना होगा। देश को एकता की जरूरत हैं। वो हिंदु-मुसलमान करते रहे। हम सभी अब एक होकर चले। सपा के नेता राम मंदिर पर सवाल खड़ा करते है। मोदी लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए अपना दिन रात एक कर रहा है। मुफ्त राशन, सिलेंडर आदि देकर लोगों का जीवन बेहतर किया। मोदी है तो आपके जीवन की हर परेशानी से दूर हैं। देश में सबका साथ सबका विकास का नारा चारों ओर सुनाई दे रहा है।

जब आपका बेटा मोदी है तो डरने की क्या बात

बुजुर्गों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं, आपका बेटा मोदी है। 70 साल के ऊपर के लोगों का इलाज बेटा कराएगा, अब कोई भी बीमारी का इलाज मुफ्त होगा। बिजली बिल जीरो, इतना ही नहीं इस्तेमाल करने वाला हीरो हो जाएगा। पीएम सूर्य घर योजना में 75 हजार रुपये मोदी देगा, उसमें से आप घर पर सोलर पैनल लगाएंगे। सोलर की बिजली परिवार में खर्च करेंगे, अधिक होने पर योगी सरकार खरीद लेगी।

यह काम मोदी कर रहा हैं। भाजपा सरकार में यूपी का तेज विकास हो रहा है। आजमगढ़ में मंदूरी एयरपोर्ट, यूनविर्सिटी, किसान कल्याण के कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र का विकास हो जाने से विरोधियों को चिंता है कि उनकी दुकान कैसे चलेगी। बाजार शाम सात बजे बंद हो जाते थे। भाजपा सरकार ने यूपी में इन सारे संकटों को खत्म कर आपको बाहर निकाला है। वहीं योगी जी ने दंगाइयों, माफियाओं, अपहरण करने वालों के लिए स्वच्छता अभियान चलाया है।

आजमगढ़ मुबारकपुर का साड़ी उद्योग, निजामाबाद का ब्लैक पाटरी को बाजार मिला है। मैं द्वारका गया था, उस पर भी सवाल खड़ा किया गया। वहीं सपा पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि आज ईंडी गठबधंन में शामिल राजद व सपा के मुखिया लोग भगवान कृष्ण का विरोध करने वालों के साथ बैठे हैं, ये कैसे यदुवंशी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...