1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM Yogi ने अंबेडकर नगर को दी बड़ी सौगात, कहा- भारत बदल चुका है

CM Yogi ने अंबेडकर नगर को दी बड़ी सौगात, कहा- भारत बदल चुका है

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 1,212 करोड़ की परियोजनाओं को आपको समर्पित किया है, इसके लिए भी आप सब को हृदय से बधाई देता हूं। सीएम ने आगे कहा कि आज भारत बदल चुका है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
CM Yogi ने अंबेडकर नगर को दी बड़ी सौगात, कहा- भारत बदल चुका है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय गोरखपुर के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने अंबेडकर नगर में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने अंबेडकर नगर में 1,212 करोड़ की 2,339 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम योगी ने केंद्रीय गृह मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में पिछले 9 सालों से जो सरकार काम कर रही है सफलतम नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर के देशभर में जन जागरण के तहत बीजेपी ने आगे बढ़ाया है आज उसी कार्यक्रम के क्रम में अंबेडकर नगर जिले में हम लोगों का आगमन हुआ है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अंबेडकर नगर की जनता की ओर से स्वागत करता हूं।

अंबेडकर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 1,212 करोड़ की परियोजनाओं को आपको समर्पित किया है, इसके लिए भी आप सब को हृदय से बधाई देता हूं। सीएम ने आगे कहा कि आज भारत बदल चुका है। भारत के बारे में दुनिया की राय बदल चुकी है। आज भारत को दुनिया सम्मान की निगाह से देखती है। दुनिया के अंदर जहां कहीं भी संकट आता है, भारत को बड़ी आशा भरी निगाहों से लोग देखते हैं। ये हर भारतवासी के लिए गौरव के क्षण होते हैं।

एक ओर वैश्विक मंच पर भारत के नौजवानों को और भारत के नागरिकों को मिल रहा सम्मान है। दूसरी तरफ सीमावर्ती क्षेत्रों में नौ वर्ष पहले घुसपैठ होती थी अब कोई घुसपैठ नहीं करता। दुश्मन की आंख से आंख मिलाकर के अगर उसने कोई जुर्रत की तो एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से दुश्मन की मांद में घुसकर के उसका काम तमाम करने का जज्बा आज भारत रखता है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बाद अयोध्या की बारी

सीएम योगी ने कहा कि रेलवे के कार्य युद्ध स्तर से आगे बढ़ रहे हैं। एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। सीएम योगी ने आगे कहा कि 13 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी ने काशी में काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। उन्होंने आगे कहा कि विश्वनाथ धाम के बाद अब अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण की बारी आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर अयोध्या का विकास होगा तो अंबेडकर नगर को सबसे ज्यादा लाभ होगा। क्योंकि विकास की प्रक्रिया यहां तक जुड़ने वाली है।

विंध्यावासिनी कॉरिडोर में 50 फुट का भव्य गलियारा होगा

सीएम योगी ने काशी और अयोध्या के बाद मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के धाम की बात कही। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का धाम बनकर के तैयार हो जाएगा। उन्होंने जनता से सवाल किया कि कितने लोगों ने विंध्यावासिनी मां का दर्शन किए हैं। इसके बाद उन्होंने पूछा कि काम अच्छा हो रहा है ना। उन्होंने कहा कि पहले वहां संकरी गलियां होती थीं। उन्होंने आगे कहा कि पांच फुट की भी गली नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि अब 50 फुट का भव्य गलियारा दिया जा रहा है। जन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि जनवरी 2024 में प्रभू राम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। ये हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण होगा। ये विरासत का सम्मान है।

पहले की सरकारों पर कसा तंज 

सीएम ने आगे कहा कि यूपी में कानून का राज चल रहा है। अंबेडकरनगर में उद्योग लग रहे हैं। सीएम ने पहले की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि छह साल पहले यूपी में यह सपना था। आज 1212 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि पहले अपराधियों का खौफ था। आज कोई दुस्साहस नहीं कर सकता है। ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...