मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीबीसी-5.0 और डिफेंस एफडीआई कॉन्क्लेव-2026 की समीक्षा करते हुए निवेश, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, एफडीआई और औद्योगिक विकास को गति देने के निर्देश दिए। यूपी को हाई-टेक और निवेश हब बनाने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीबीसी-5.0 और डिफेंस एफडीआई कॉन्क्लेव-2026 की समीक्षा करते हुए निवेश, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, एफडीआई और औद्योगिक विकास को गति देने के निर्देश दिए। यूपी को हाई-टेक और निवेश हब बनाने पर जोर दिया गया।
उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुए विवाद ने सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्ता पक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के धरने, डॉक्टरों पर एफआईआर और फिर डॉक्टरों के आंदोलन ने पूरे मामले को राजनीतिक और प्रशासनिक बहस का केंद्र बना दिया है।
सीएम योगी ने सड़क सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ओवरस्पीड, स्टंटबाजी, अवैध वाहनों और ब्लैक स्पॉट्स पर प्रभावी कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
जसजीत कौर ने बिजनौर में ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए घर से कलेक्ट्रेट तक पैदल सफर किया। तेज गर्मी में भी उन्होंने रास्ते में लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
डीएम अतुल वत्स ने बुधवार को Bagla District Hospital का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
योगी आदित्यनाथ ने डाटा सेंटर क्लस्टर, प्रोजेक्ट गंगा और गेहूं प्रसंस्करण नीति की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए एआई मिशन, मंडी सुधार, खाद्यान्न भंडारण और डिजिटल उद्यमिता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की ‘सेव फ्यूल’ और ऑनलाइन बैठकों की अपील के बीच औद्योगिक विकास मंत्री Nand Gopal Gupta द्वारा नोएडा अथॉरिटी अधिकारियों की ऑफलाइन बैठक चर्चा में है।
अयोध्या में जिलाधिकारी Shashank Tripathi ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, मरीज सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए।
ऑल इंडिया केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने नियमों और मुनाफे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
आजमगढ़ में नवागत ट्रैफिक एसपी पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात व्यवस्था सुधार अभियान शुरू होने के बाद शहर को लंबे समय से लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिली है। बस अड्डे के बाहर अवैध रूप से बस खड़ी कर सवारी बैठाने पर रोक लगाए जाने से स्थानीय लोग और व्यापारी खुश नजर आए और अधिकारियों की सराहना की।
लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने स्पीड रडार कैमरे सक्रिय कर दिए हैं। अब 80 किमी/घंटा से अधिक गति होने पर वाहन चालकों का स्वतः ₹2000 का ऑनलाइन चालान किया जाएगा। यह कदम बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
लखनऊ में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी मंडलायुक्तों, डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने के सख्त निर्देश दिए। परीक्षा 8 से 10 जून 2026 तक 75 जिलों के 1180 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को नैक, एनआईआरएफ और एनबीए मानकों के अनुरूप विकसित कर राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग दिलाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत स्टेट क्वालिटी फ्रेमवर्क, सेल्फ असेसमेंट, वर्कशॉप्स और एसआईआरएफ प्लेटफॉर्म के माध्यम से अकादमिक उत्कृष्टता और रोजगार क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सदस्यों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और सरकारी वाहन फ्लीट को 50 प्रतिशत तक घटाने का आह्वान किया। उन्होंने शासन में मितव्ययिता, ऊर्जा संरक्षण और जनप्रेरक आचरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही अगले छह माह तक अनिवार्य परिस्थितियों को छोड़कर विदेश यात्राओं से परहेज के निर्देश दिए।
लखनऊ में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने जनगणना-2027 के तहत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को अभियान में तेजी लाने, जागरूकता बढ़ाने और तकनीकी व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डिजिटल मैपिंग, हाउस नंबरिंग और ई-गवर्नेंस पर विशेष जोर दिया गया।