1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Noida International Airport: PM मोदी के जन्मदिन पर जेवर एयरपोर्ट में प्रज्ज्वलित होगा ‘विकसित भारत’ के संकल्प का दीप

Noida International Airport: PM मोदी के जन्मदिन पर जेवर एयरपोर्ट में प्रज्ज्वलित होगा ‘विकसित भारत’ के संकल्प का दीप

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। विधायक धीरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट को विकसित भारत और विकसित यूपी की दिशा में अहम प्रकल्प बताया।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
Noida International Airport: PM मोदी के जन्मदिन पर जेवर एयरपोर्ट में प्रज्ज्वलित होगा ‘विकसित भारत’ के संकल्प का दीप

नोएडा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज शाम नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जेवर पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की जाएगी। कार्यक्रम में प्रज्ज्वलित होने वाला दीप जेवर में साकार हुई विकास यात्रा और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का प्रतीक बताया जा रहा है।

विकसित भारत और उत्तर प्रदेश के संकल्प का महत्वपूर्ण प्रकल्प

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को धरातल पर साकार करने वाला महत्वपूर्ण प्रकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को जेवर में एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी और 28 मार्च 2026 को इसके प्रथम चरण का उद्घाटन किया।विधायक के अनुसार, भूमि पूजन से लेकर उद्घाटन तक की यह यात्रा संकल्प, संघर्ष, विश्वास और विकास से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जेवर की पहचान वैश्विक कनेक्टिविटी के एक नए केंद्र के रूप में बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

विकास के नए नए अवसरों का विस्तार होने की उम्मीद

धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी, व्यापार, निवेश, रोजगार, पर्यटन, निर्यात और औद्योगिक विकास के नए अवसरों का विस्तार होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, एयरपोर्ट को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट और कार्गो हब के रूप में विकसित किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एयरपोर्ट परिसर में प्रज्ज्वलित होने वाला दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि विकास और भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। उनके मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास के नए अवसरों के द्वार खोलने वाला प्रकल्प है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...