Up Ki Baat News in Hindi

देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, सीएम योगी ने लखनऊ में विधानभवन पर फहराया तिरंगा

देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, सीएम योगी ने लखनऊ में विधानभवन पर फहराया तिरंगा

देश आज आजादी का 77वां महापर्व मना रहा है। इस मौके पर देश अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस के समारोह की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया, जिसके बाद हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत का सपना साकार करेंगे।

कोल्ड स्टोरेज मालिक की मनमानी, किसानों के करोड़ों का आलू खराब

कोल्ड स्टोरेज मालिक की मनमानी, किसानों के करोड़ों का आलू खराब

कोल्ड स्टोर प्रबंधन की लापरवाही के चलते किसानों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर जिला कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा क्षेत्र गांव अमौली कुर्मियान में स्थित रसधान कोल्ड स्टोर एण्ड आइस प्लांट पर सैकडों किसानों ने जमकर हंगामा काटा। किसानों का आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज मालिक राजेश और मैनेजमेंट ने कोल्ड स्टोरेज को सुचारू ढंग से देखभाल नहीं

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के तीन दिन के दौरे पर हैं। दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के बाद हवन किया और जनकल्याण के लिए मंगल कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी।

महापौर ने मथुरा-वृंदावन घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए बाढ़ राहत कार्य के निर्देश

महापौर ने मथुरा-वृंदावन घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए बाढ़ राहत कार्य के निर्देश

मथुरा-वृंदावन के महापौर विनोद अग्रवाल ने बंगाली घाट तथा विश्राम घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया। महापौर विनोद अग्रवाल ने बिरला मंदिर बाढ़ चौकी में रह रहे लोगों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए तत्परता से काम किया जाय।

निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरने से छह मजदूर दब गए थे। जिसके मलबे में से दो मजदूरों को मृत निकाला गया। घटना के बाद मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना जाहिर करते हुए घायलों का त्वरित उपचार के दिए निर्देश।

गाजियाबाद में हिंडन का कहर, गांवों में घुसा पानी का सैलाब, NDRF कर रही रेस्क्यू

गाजियाबाद में हिंडन का कहर, गांवों में घुसा पानी का सैलाब, NDRF कर रही रेस्क्यू

यमुना नदी शांत हुई तो हिंडन ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। नदी में बाढ़ आई तो पानी आबादी वाले इलाकों में भरना शुरू हो गया है। इससे तकरीबन 5 हजार लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। प्रशासन फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में लगा है। हिंडन में बाढ़ का पानी आबादी वाले इलाकों में घुस आया तो सड़कें और गलियां पानीमय दिखने लगीं। गाजियाबाद के

‘UP की बात’ की खबर का हुआ असर, अवैध कालोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

‘UP की बात’ की खबर का हुआ असर, अवैध कालोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

मथुरा में UP की बात की खबर का असर हुआ है। खबर प्रसारित होने के बाद मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें कालोनियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। दरअसल सुनील अग्रवाल पुत्र राधेश्याम अग्रवाल द्वारा शिवबला नाथ ट्रस्ट की भूमि पर अवैध तरीके से कालोनी का निर्माण किया जा रहा था।

‘यूपी की बात’, ‘खबर का असर’, स्वतंत्रदेव सिंह ने किया छितौनी तटबंध का निरीक्षण

‘यूपी की बात’, ‘खबर का असर’, स्वतंत्रदेव सिंह ने किया छितौनी तटबंध का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ‘यूपी की बात’ की खबर का असर हुआ है। हमारी टीम ने 4 दिन पहले ग्राउंड जीरो पर जाकर रिपोर्टिंग की थी। जिसकी खबर प्रसारित होने के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संज्ञान लेते हुए कुशीनगर का दौरा किया और निर्माणाधीन छितौनी तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने के