1. हिन्दी समाचार
  2. Sultanpur
  3. SLN News: सुल्तानपुर से सपा का संसदीय खाता खुलने पर विधानसभा अध्यक्ष सम्मानित

SLN News: सुल्तानपुर से सपा का संसदीय खाता खुलने पर विधानसभा अध्यक्ष सम्मानित

UP News: आम चुनाव 2024 में सुल्तानपुर संसदीय सीट से पहली बार खाता खुलने पर अखिलेश यादव सपाइयों के साथ खुश नजर हैं। यही कारण है कि सुल्तानपुर के 5 विधानसभा में, पार्टी प्रत्याशी के सुल्तानपुर विधानसभा सीट से अधिक मत पाने वाले विधानसभा अध्यक्ष गुफरान सैफी और उनकी टीम को सम्मानित किया। आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष ने 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से लोगों के बीच जाकर उनसे मिलने का निर्देश दे दिया है।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:

सपा ने 18वीं लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर से बनाया इतिहास

अट्ठारहवीं आम चुनाव में सपा ने सुल्तानपुर में इतिहास रच दिया है। सपा ने पहली बार यहां अपना खाता खोला है। यहां सपा के राम भुआल 29 राउंड की गिनती के बाद 4,44,330 मत मिले वहीं भाजपा की मेनका गांधी को 4,01,156 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

जबकि बसपा के उदराज को मात्र 1,06,325 मत ही मिले। पांच विधानसभाओ में सपा के राम भुआल को सबसे अधिक मत उसी विधानसभा से मिले। जहां भाजपा ने पूरी ताकत और विकास के साथ पार्टी का डंका पीटा था।

गुफरान सैफी का रहा महत्वपूर्ण योगदान

सपा को जीत और भाजपा के झोले में हार डालने के लिए सपा प्रवक्ता अनूप संडा के साथ-साथ सबसे बड़ा रोल विधानसभा अध्यक्ष गुफरान सैफी का था। उन्होंने सारे काम को दूर रखकर एक माह में पूरी ताकत झोंक दी थी। उनके पास यूथ की एक बड़ी टीम है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। उनकी एक आवाज पर उनके सभी साथी गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले और गांव में लोगों तक बात करने पहुंच जाते हैं। जिससे जो परिणाम आया वो चौकाने वाला रहा। लाख वोट पाकर सपा प्रत्याशी भाजपा से आगे रहे। जिसका नतीजा यह हुआ कि अब अखिलेश यादव ने सैफी को बुलाकर एक अहम भूमिका सौंपी है जिसमें 2027 के लिए जमीन से जुड़कर काम करने का निर्देश मिला है।

चार विधानसभाओं में ये रहा सपा का रिजल्ट

सपा के सुल्तानपुर प्रत्याशी राम भुआल को इसौली, जहां से सपा से ताहिर खान विधायक हैं वहां पर 94,204 और भाजपा को मात्र 76,886 वोट मिले। सदर विधानसभा जहां निषाद पार्टी के प्रत्याशी राज प्रसाद उपाध्याय विधानसभा में जीते वहां सपा को 75,981 और भाजपा को 74,798 मत प्राप्त हुए। लंभुआ जहां भाजपा का काफी विरोध हुआ था, इस क्षेत्र में सांसद ने काफी काम कराया यहां भाजपा को 77,648 वोट जबकि सपा को 89,072 मत मिले। हां, कादीपुर में भाजपा विधायक राजेश गौतम का जलवा कायम रहा। यहां भाजपा को 85218 मत और सपा को मात्र 80,752 मत ही मिले।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...