Saharanpur News in Hindi

सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद मामले में प्रशासनिक कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जारी किया आदेश

सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद मामले में प्रशासनिक कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जारी किया आदेश

सहारनपुर में नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय ने सरकारी भूमि पर बनी बताई जा रही 70 साल पुरानी मस्जिद के मामले में बेदखली का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 15 दिनों में परिसर खाली करने और अवैध कब्जे को लेकर 6 करोड़ रुपये से अधिक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, 15 अगस्त तक विकास परियोजनाओं का कार्य शुरू करने के निर्देश

सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, 15 अगस्त तक विकास परियोजनाओं का कार्य शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर मंडल में लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं और वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने 15 जुलाई तक सभी योजनाओं को स्वीकृति एवं धनराशि जारी करने तथा 15 अगस्त तक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता और समयबद्ध मॉनीटरिंग पर विशेष जोर दिया।

राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोप में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से गिरफ्तार, एनआईए-एटीएस की संयुक्त कार्रवाई

राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोप में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से गिरफ्तार, एनआईए-एटीएस की संयुक्त कार्रवाई

सहारनपुर के गंगोह निवासी एक युवक को एनआईए और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। उस पर राम मंदिर पर हमले की साजिश और आतंकी नेटवर्क से संपर्क के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल से कई संदिग्ध डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह ढेर

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह ढेर

सहारनपुर में यूपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह मारा गया। उस पर 7 लोगों की हत्या सहित कई गंभीर अपराधों के आरोप थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

तीन महीने से वेतन न मिलने पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

तीन महीने से वेतन न मिलने पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

सहारनपुर जिला अस्पताल में तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने वेतन कटौती, उत्पीड़न और बकाया भुगतान न होने के आरोप लगाए हैं। हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वहीं सीएमओ ने एक सप्ताह के भीतर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है।

सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़, वाहन बहे, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़, वाहन बहे, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

सहारनपुर के सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से अफरा-तफरी मच गई। तेज बहाव में कई वाहन बह गए । प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

Saharanpur News: अपहृत बच्ची 72 घंटे में बरामद, दो आरोपी महिला गिरफ्तार

Saharanpur News: अपहृत बच्ची 72 घंटे में बरामद, दो आरोपी महिला गिरफ्तार

सहारनपुर में ढाई साल की बच्ची का 8 नवंबर को घर के बाहर से अपहरण हो गया था। पुलिस ने 72 घंटे बाद बच्ची को बरामद कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं को अरेस्ट किया है। आरोपी महिलाएं बच्चियों को उठा लेती थी। कुछ दिन अपने पास रखकर उन्हें बेच देती थी।

Saharanpur News: हत्या कर भागे बदमाश ने पुलिस पर दागी गोली; एक आरक्षी घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

Saharanpur News: हत्या कर भागे बदमाश ने पुलिस पर दागी गोली; एक आरक्षी घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली मंडी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छिपे बदमाश वसीम उर्फ जॉन मॉडल और उसके साथी ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशो की फायरिंग में एक गोली आरक्षी अंकित पवार के बांये हाथ में लग गयी।

Haji Iqbal पर प्रशासन का शिकंजा, सहारनपुर, नोएडा और लखनऊ में करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Haji Iqbal पर प्रशासन का शिकंजा, सहारनपुर, नोएडा और लखनऊ में करोड़ों की संपत्ति कुर्क

सोमवार को सहारनपुर में एक लाख रुपए के इनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है।