Religious Event News in Hindi

रायबरेली में शिव महापुराण कथा में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पं. प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद

रायबरेली में शिव महापुराण कथा में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पं. प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। उन्होंने पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से कथा सुनी और उनका आशीर्वाद लिया। राज्यपाल ने धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जुड़ने का माध्यम बताते हुए आयोजन के लिए मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय को शुभकामनाएं दीं।

मैनपुरी के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

मैनपुरी के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

मैनपुरी के मिश्राना मोहल्ले स्थित गुलाब बाग में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

लखीमपुर खीरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा शहर

लखीमपुर खीरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा शहर

लखीमपुर खीरी में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। भजन-कीर्तन, संकीर्तन और जयघोष के बीच यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

23 जून को रामजन्मभूमि परिसर के शेषावतार मंदिर पर होगा धर्म ध्वजा आरोहण, दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

23 जून को रामजन्मभूमि परिसर के शेषावतार मंदिर पर होगा धर्म ध्वजा आरोहण, दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर स्थित शेषावतार लक्ष्मण मंदिर में 23 जून को धर्म ध्वजा आरोहण कार्यक्रम होगा। समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत करीब 1000 अतिथि शामिल होंगे।

Muzaffarnagar : मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर में शिव भक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत

Muzaffarnagar : मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर में शिव भक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर प्रवेश कर रहे शिव भक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए हैं। इस स्वागत से श्रद्धालु भावुक हुए और मंत्री की पहल की खूब सराहना की गई।