Nitgadkari News in Hindi

हाईटेक एक्सप्रेसवे की खुली पोल! बारिश में धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

हाईटेक एक्सप्रेसवे की खुली पोल! बारिश में धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Lucknow-Kanpur Greenfield National Elevated Expressway के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही सड़क धंसने का मामला सामने आया है। कानपुर से लखनऊ की ओर कोरारी के पास बारिश के कारण करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र और राज्य ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र और राज्य ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सड़क निर्माण, नई परियोजनाओं, सड़क सुरक्षा, धार्मिक पर्यटन और भविष्य की कनेक्टिविटी योजनाओं पर चर्चा हुई। सरकार ने विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क विकसित करने और परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 63 किलोमीटर का सफर अब 30 से 45 मिनट में होगा पूरा

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 63 किलोमीटर का सफर अब 30 से 45 मिनट में होगा पूरा

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर 30 से 45 मिनट रह जाएगा।

13 जुलाई से जनता के लिए खुलेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 30-35 मिनट में पूरा होगा सफर

13 जुलाई से जनता के लिए खुलेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 30-35 मिनट में पूरा होगा सफर

13 जुलाई से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 63 किलोमीटर लंबे और 3,600 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ से कानपुर की यात्रा केवल 30-35 मिनट में पूरी होगी। एक्सप्रेसवे पर AI आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट, 24×7 सीसीटीवी निगरानी और 15 मिनट में आपातकालीन सहायता जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

CM योगी के जन्मदिन पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, राजनाथ से नितीश तक ने सराहा नेतृत्व और सुशासन

CM योगी के जन्मदिन पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, राजनाथ से नितीश तक ने सराहा नेतृत्व और सुशासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देशभर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। एक्स पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

पश्चिम यूपी के लिए गेमचेंजर होगा दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर: सीएम योगी

पश्चिम यूपी के लिए गेमचेंजर होगा दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर: सीएम योगी

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर बताते हुए कहा कि अब सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की दूरी काफी कम समय में पूरी की जा सकेगी।

CM Yogi Adityanath News: मोदी 3.0 शपथ समारोह के बाद, आज सीएम योगी अमित शाह और नितिन गडकरी से दिल्ली में मिले

CM Yogi Adityanath News: मोदी 3.0 शपथ समारोह के बाद, आज सीएम योगी अमित शाह और नितिन गडकरी से दिल्ली में मिले

नरेंद्र मोदी के अगुवाई में कल रविवार को पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति भवन से तीसरी बार शपथ लिया। वहीं इस शपथ समारोह के बाद आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी से मुलाकात की। बता दें कि कल सीएम योगी मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।

सारे कीर्तिमान उत्तर -प्रदेश में होंगे ध्वस्त : नितिन गड़करी, पिछली बार से बेहतर रिजल्ट का दावा

सारे कीर्तिमान उत्तर -प्रदेश में होंगे ध्वस्त : नितिन गड़करी, पिछली बार से बेहतर रिजल्ट का दावा

ऐसे में जब तमाम पार्टी नेताओं द्वारा 2024 के चुनावी महासमर में अपनी पार्टियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन को लेकर दावे पर दावे किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की ओर से जो बयान आया है वह पार्टी लाइन से बाहर नहीं दिखती। एक समाचार पत्र से बातचीत में तो वे पिछले सारे कीर्तिमानों को ध्वस्त किये जाने का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी

प्रतापगढ़ को मिली 2150 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, योगी बोले- तेजी से आगे बढ़ रहा है देश

प्रतापगढ़ को मिली 2150 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, योगी बोले- तेजी से आगे बढ़ रहा है देश

प्रतापगढ़ जिले को 2150 करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विकास और कनेक्टिविटी पर विशेष रूप से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है।