कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर और तेज कटान के बीच एपी तटबंध टूटने से करीब 20 से 25 गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। घटना के बाद NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और भोजन-पानी समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मत्स्य मंत्री
