Ndps Act News in Hindi

नोएडा में WhatsApp के जरिए गांजे की तस्करी का खुलासा, 12.2 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में WhatsApp के जरिए गांजे की तस्करी का खुलासा, 12.2 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने WhatsApp के जरिए गांजे की तस्करी करने वाले कथित गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12.2 किलो गांजा, बाइक, मोबाइल फोन और 42 प्रिंटेड पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली-एनसीआर के युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से नशे की सप्लाई करते थे।

नोएडा में एक करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, घाना और उज्बेकिस्तान के दो नागरिक गिरफ्तार

नोएडा में एक करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, घाना और उज्बेकिस्तान के दो नागरिक गिरफ्तार

नोएडा में गौतमबुद्धनगर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 920 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद कर घाना और उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में दिल्ली-NCR में सप्लाई के आरोपों की जांच जारी है।

यूपी में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती, शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में ड्रग फ्री जोन लागू करने के निर्देश

यूपी में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती, शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में ड्रग फ्री जोन लागू करने के निर्देश

लखनऊ में मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे को ड्रग फ्री जोन के रूप में लागू करने, हॉट स्पॉट की निगरानी बढ़ाने और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान नियमित चलाने पर जोर दिया गया।