Navratri Festival News in Hindi

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, जन भवन में प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्रि उत्सव संपन्न

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, जन भवन में प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्रि उत्सव संपन्न

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन से पहले विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव में 9,693 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तिमय माहौल में प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्रि उत्सव का समापन हुआ।

वाराणसी में दुर्गा पूजा की धूम, शिवपुर में बना हवा महल जैसा भव्य पंडाल

वाराणसी में दुर्गा पूजा की धूम, शिवपुर में बना हवा महल जैसा भव्य पंडाल

वाराणसी के शिवपुर मिनी स्टेडियम में राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र है। दो महीने में तैयार इस पंडाल में भारी भीड़ आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, वॉलंटियर्स और बाउंसर तैनात किए गए हैं।

नवरात्रि पर बूचड़खाने बंद कराने की मांग, राष्ट्रीय गौ रक्षा दल ने DM को सौंपा ज्ञापन

नवरात्रि पर बूचड़खाने बंद कराने की मांग, राष्ट्रीय गौ रक्षा दल ने DM को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर में नवरात्रि के मद्देनजर राष्ट्रीय गौ रक्षा दल ने सभी बूचड़खानों को बंद कराने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने धार्मिक भावनाओं का हवाला देकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की। अब प्रशासन के फैसले पर नजर रहेगी।

Mahoba : महोबा में नवरात्रि पर गरबा नृत्य का भव्य आयोजन

Mahoba : महोबा में नवरात्रि पर गरबा नृत्य का भव्य आयोजन

Mahoba : महोबा में नवरात्रि के अवसर पर माँ चंडिका उत्सव समिति द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में गरबा नृत्य का आयोजन हुआ।इसमें महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा व जागरूकता का संदेश दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने भी सहभागिता कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।