Narendra Modi News in Hindi

संकिसा बौद्ध स्तूप पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विपक्ष पर साधा निशाना

संकिसा बौद्ध स्तूप पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विपक्ष पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फर्रुखाबाद के संकिसा बौद्ध स्तूप में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के दिवंगत माता-पिता पर कथित टिप्पणी को लेकर विपक्ष की आलोचना की और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया।

काशी में एयर शो का दूसरा दिन, गंगा के ऊपर राफेल-तेजस समेत विमानों ने दिखाया दमखम

काशी में एयर शो का दूसरा दिन, गंगा के ऊपर राफेल-तेजस समेत विमानों ने दिखाया दमखम

वाराणसी में भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर आयोजित एयर शो के दूसरे दिन नमो घाट से अस्सी घाट तक लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने शानदार करतब दिखाए। आयोजन को देखते हुए शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

वाराणसी में नमामि गंगे ने मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी का किया अभिनंदन, ‘मेक इन इंडिया’ का संदेश

वाराणसी में नमामि गंगे ने मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी का किया अभिनंदन, ‘मेक इन इंडिया’ का संदेश

वाराणसी के सामने घाट पर नमामि गंगे के सदस्यों ने ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के अवसर पर मां गंगा की आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति की कामना की। आयोजन में स्वदेशी तेजस, ध्रुव और प्रचंड जैसे विमानों व हेलीकॉप्टरों के जरिए ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत का संदेश प्रमुख रहा।

मुजफ्फरनगर: दशहरा मेले में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर पहुंचा दंपत्ति, लोगों से की नशे से दूर रहने की अपील

मुजफ्फरनगर: दशहरा मेले में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर पहुंचा दंपत्ति, लोगों से की नशे से दूर रहने की अपील

मुजफ्फरनगर में दशहरा मेले के दौरान एक दंपत्ति ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। हाथों में बैनर लेकर उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

Jewar Airport का नाम होगा नरेंद्र मोदी के नाम पर, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Jewar Airport का नाम होगा नरेंद्र मोदी के नाम पर, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 9 अक्टूबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस एयरपोर्ट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी, औद्योगिक निवेश, रोजगार और कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए CM योगी, प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सफर को बताया प्रेरणादायी

लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए CM योगी, प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सफर को बताया प्रेरणादायी

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को भारत की विकास यात्रा से जोड़ते हुए युवा शक्ति, महिला सुरक्षा, किसान कल्याण और रोजगार के क्षेत्र में हुए प्रयासों का उल्लेख किया।

वडनगर से काशी पहुंचे बाइक संकल्प यात्रियों का वाराणसी में स्वागत, काशी विश्वनाथ का होगा जलाभिषेक

वडनगर से काशी पहुंचे बाइक संकल्प यात्रियों का वाराणसी में स्वागत, काशी विश्वनाथ का होगा जलाभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर वडनगर से वाराणसी पहुंचे बाइक संकल्प यात्रियों का यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्वागत किया। करीब 250 बाइकों पर 500 यात्री काशी पहुंचे हैं। यात्री गुजरात की 11 नदियों और शर्मिष्ठा तालाब का जल साथ लाए हैं, जिससे काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में शामिल लोगों को प्रधानमंत्री मोदी ने भी संबोधित किया।

PM Modi के जन्मदिन से पहले CM योगी का प्रदेशवासियों के नाम संदेश, 17 सितंबर को जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’

PM Modi के जन्मदिन से पहले CM योगी का प्रदेशवासियों के नाम संदेश, 17 सितंबर को जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच घरों में 'आशीर्वाद का दीया' जलाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करने तथा #SevaSankalpAbhiyan से जुड़ने का आग्रह किया।

वाराणसी में बाढ़ के हालात पर पीएम मोदी ने जिलाधिकारी से की बात, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

वाराणसी में बाढ़ के हालात पर पीएम मोदी ने जिलाधिकारी से की बात, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। गंगा का जलस्तर 70.60 मीटर दर्ज किया गया है और इसमें एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि जारी है। वरुणा नदी के पलट प्रवाह से दर्जनों कॉलोनियां जलमग्न हैं और हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। पीएम

गौतमबुद्ध नगर में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा’ का आयोजन, पंकज चौधरी ने किया संबोधित

गौतमबुद्ध नगर में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा’ का आयोजन, पंकज चौधरी ने किया संबोधित

गौतमबुद्ध नगर में आयोजित 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा' में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

नशा मुक्त भारत के लिए PM मोदी का बड़ा आह्वान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को किया प्रेरित

नशा मुक्त भारत के लिए PM मोदी का बड़ा आह्वान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को किया प्रेरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुईं। देशभर के लगभग 28 हजार स्थानों से 2.5 करोड़ से अधिक युवाओं ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। राज्यपाल ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को

मिर्जापुर में भाजपा का ‘प्रबुद्ध जन संवाद’ आयोजित, विकास और अंत्योदय पर हुआ मंथन

मिर्जापुर में भाजपा का ‘प्रबुद्ध जन संवाद’ आयोजित, विकास और अंत्योदय पर हुआ मंथन

मिर्जापुर में भाजपा के 'प्रबुद्ध जन संवाद' कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया। बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों और अंत्योदय की नीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सीएम योगी का बड़ा बयान: ‘मूल्यों और आदर्शों की राजनीति से शून्य से शिखर तक पहुंची भाजपा’

सीएम योगी का बड़ा बयान: ‘मूल्यों और आदर्शों की राजनीति से शून्य से शिखर तक पहुंची भाजपा’

गोरखपुर में भाजपा महानगर इकाई के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मूल्यों और आदर्शों की राजनीति के दम पर शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि 1985 में मात्र दो लोकसभा सीटों वाली भाजपा आज केंद्र सहित 21 राज्यों में सरकार चला रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत बनाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना भी की।

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पीएम मोदी के नेतृत्व की करी सराहना

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पीएम मोदी के नेतृत्व की करी सराहना

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा संगठन और योगी सरकार मिलकर लड़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भाजपा को सर्वसमाज की पार्टी बताया।