Muzaffarnagar News in Hindi

मुजफ्फरनगर में रोहाना चौकी पर भाकियू टिकैत का धरना, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में रोहाना चौकी पर भाकियू टिकैत का धरना, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर के रोहाना चौकी पर गांव मलीरा की मारपीट की घटना में कार्रवाई न होने के आरोप को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने पीड़ित परिवार के साथ धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने दोषियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

मुजफ्फरनगर हादसा: चार बच्चों समेत पांच मृतकों को नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक, पूरे गांव में पसरा मातम

मुजफ्फरनगर हादसा: चार बच्चों समेत पांच मृतकों को नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक, पूरे गांव में पसरा मातम

मुजफ्फरनगर के फुगाना क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वाले चार बच्चों और उनके पिता को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

मुजफ्फरनगर में बारिश बनी आफत, कच्चे मकान की छत गिरने से 20 बकरियों की गई जान

मुजफ्फरनगर में बारिश बनी आफत, कच्चे मकान की छत गिरने से 20 बकरियों की गई जान

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र स्थित भोकरहेड़ी में लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरने से 20 बकरियों की मौत हो गई। हादसे में गरीब परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की है।

मुजफ्फरनगर NH-58 पर ओवरलोड वाहन से टक्कर, बड़ा हादसा टला

मुजफ्फरनगर NH-58 पर ओवरलोड वाहन से टक्कर, बड़ा हादसा टला

मुजफ्फरनगर के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर बिना नंबर प्लेट ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक रुकने से कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में आई-20, थार और एक ट्रक की भिड़ंत हुई, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। घटना को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

शुकतीर्थ गंगा स्नान हादसा: बालिका सहित 3 की मौत, 1 रेफर

शुकतीर्थ गंगा स्नान हादसा: बालिका सहित 3 की मौत, 1 रेफर

मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र स्थित शुकतीर्थ में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक बालिका सहित तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अस्पताल पहुंचकर लापरवाही पर नाराजगी जताई।

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में पटाखा फोड़ने वाली बुलेट का 12,000 रुपए का हुआ चालान

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में पटाखा फोड़ने वाली बुलेट का 12,000 रुपए का हुआ चालान

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस ने पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट का चालान किया। बुलेट सवार ध्वनि प्रदूषण फैला रहा था। पुलिस ने बाइक पर ₹12,000 का जुर्माना लगाया।

Muzaffarnagar : त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,15 कुंतल मिलावटी पनीर जप्त

Muzaffarnagar : त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,15 कुंतल मिलावटी पनीर जप्त

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 कुंतल मिलावटी पनीर जब्त किया। यह पनीर अलीगढ़ से हरिद्वार जा रहा था। मौके पर ही पनीर को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।

Muzaffarnagar : ईडी और सीबीआई सहित उच्च पदस्थ अधिकारी बनकर किया लाखों का फ्रॉड,पुलिस ने दबोचा

Muzaffarnagar : ईडी और सीबीआई सहित उच्च पदस्थ अधिकारी बनकर किया लाखों का फ्रॉड,पुलिस ने दबोचा

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने ईडी-सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक पूर्व अधिकारी से 33 लाख 33 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी और कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, सिम, एटीएम व मोबाइल बरामद हुए। पुलिस फरार सरगना राजू और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में 3 करोड़ की घूसकांड में SDM जयेंद्र सिंह सस्पेंड

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में 3 करोड़ की घूसकांड में SDM जयेंद्र सिंह सस्पेंड

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर के जानसठ तहसील के SDM जयेंद्र सिंह को 3 करोड़ की रिश्वत लेकर 750 बीघा सरकारी जमीन भूमाफिया के नाम दर्ज कराने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। जांच समिति ने उन्हें दोषी पाया और प्रमुख सचिव ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। फिलहाल जमीन पर नए नाम दर्ज करने की प्रक्रिया रोक दी गई है।

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में ब्रिटिश कालीन पुल बंद, ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में ब्रिटिश कालीन पुल बंद, ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर के निरगाजनी झाल में ब्रिटिश कालीन पुल की जर्जर स्थिति के कारण पुल को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।इससे स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों को शुकतीर्थ-बरला मार्ग पर आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण और क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र पुल के मरम्मत और नए पुल के निर्माण की मांग की है।

Muzaffarnagar : नशा सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Muzaffarnagar : नशा सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत दो तस्करों को 152 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इस नशीले पदार्थ की विभागीय कीमत लगभग ₹30 लाख और बाजारी कीमत करीब ₹1 करोड़ है, साथ ही दो मोबाइल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।

Muzaffarnagar : घटिया सामग्री से विकास कार्यों का निर्माण भ्रष्टाचार की खुली पोल

Muzaffarnagar : घटिया सामग्री से विकास कार्यों का निर्माण भ्रष्टाचार की खुली पोल

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर की भोकरहेड़ी नगर पंचायत में तालाब सौंदर्यकरण कार्य में भारी लापरवाही सामने आई है, जहां निर्माणाधीन दीवारें पहली बारिश में ही दरकने लगीं।स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल और प्रशासन की अनदेखी पर नाराज़गी जताई है, साथ ही मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।नगर पंचायत में स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने के चलते निगरानी का अभाव है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा

Muzaffarnagar : अफवाहों को लेकर प्रशासन अलर्ट,लोगों को कर रही जागरूक

Muzaffarnagar : अफवाहों को लेकर प्रशासन अलर्ट,लोगों को कर रही जागरूक

Muzaffarnagar : मुज़फ़्फ़रनगर में ड्रोन और संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर अफवाहों ने दहशत फैला दी है।पुलिस प्रशासन ने पीआरवी वाहनों से अनाउंसमेंट कर जनता को जागरूक करना शुरू कर दिया है।डीएम और एसएसपी ने अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Muzaffarnagar : अवैध खनन पर चला एसडीएम का चाबुक, ट्रैक्टर ट्राली सीज

Muzaffarnagar : अवैध खनन पर चला एसडीएम का चाबुक, ट्रैक्टर ट्राली सीज

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एसडीएम मोनालिसा जोहरी ने अवैध मिट्टी खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शिकायत मिलने पर मौके से एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर सीज किया गया। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

Muzaffarnagar : जिलेभर के शिवालयों में हो रहा है भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Muzaffarnagar : जिलेभर के शिवालयों में हो रहा है भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में श्रावण मास की शिवरात्रि पर जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगा जल लाकर श्रद्धालुओं ने प्राचीन मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और मंदिरों में भंडारों व प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।