शामली आरटीओ कार्यालय में भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरटीओ पर स्वर्गीय किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत का नाम कथित तौर पर अमर्यादित तरीके से लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विवाद के बाद किसानों ने आरटीओ विभाग पर भ्रष्टाचार और ओवरलोड वाहनों से जुड़े आरोप भी लगाए और कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भाकियू ने आरटीओ से माफी मांगने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
