Kanwar Route Inspection News in Hindi

कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सीपी लक्ष्मी सिंह ने किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सीपी लक्ष्मी सिंह ने किया निरीक्षण

नोएडा: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और आगामी शिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीपी नोएडा लक्ष्मी सिंह ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम के साथ कांवड़ मार्गों, शिविरों और शिवालयों का स्थलीय निरीक्षण किया।