महराजगंज के पनियरा में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
महराजगंज के पनियरा में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और तिरंगे के सम्मान का संदेश फैलाने पर चर्चा की गई।
Ghazipur : गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यह आयोजन समाज में सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने का माध्यम बना।
Lucknow : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में राजभवन लखनऊ से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पैदल तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इस रैली में अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था।
Azamgarh : आज़मगढ भाजपा कार्यालय पर बुधवार को भाजपा लालगंज कमेटी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्य योजना बैठक की। विनोद राजभर ने कहा कि 12 अगस्त तक हर मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सीएम योगी ने मंगलवार को लखनऊ में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान योगी ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। इससे भारत के करीब 140 करोड़ भारतवासियों को आर्थिक रूप में मदद मिलेगी।