Greater Noida Authority News in Hindi

ग्रेटर नोएडा में प्रशासनिक बदलाव, डॉ. बलकार सिंह संभालेंगे कमान

ग्रेटर नोएडा में प्रशासनिक बदलाव, डॉ. बलकार सिंह संभालेंगे कमान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए CEO डॉ. बलकार सिंह बनाए गए हैं। बता दें रवि कुमार एनजी को UPSIDA और प्रवीण वर्मा को शामली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

ग्रेटर नोएडा के लोग घर बैठे कर सकेंगे जनगणना, जानें पूरी जानकारी

ग्रेटर नोएडा के लोग घर बैठे कर सकेंगे जनगणना, जानें पूरी जानकारी

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा में 16 नवंबर से जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान शुरू होगा। नागरिक 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर घर बैठे परिवार और मकान का विवरण दर्ज कर सकेंगे। जानें पूरी जानकारी

ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा की तैयारी तेज, 14 घाटों की सफाई और रंगाई-पुताई पूरी

ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा की तैयारी तेज, 14 घाटों की सफाई और रंगाई-पुताई पूरी

ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा 2026 की तैयारियां तेज हैं। प्राधिकरण ने 14 घाटों पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई पूरी कर ली है। कासना समेत अन्य पूजा स्थलों पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।

ग्रेटर नोएडा के भनौता में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त

ग्रेटर नोएडा के भनौता में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त

ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में प्राधिकरण ने बुलडोजर कार्रवाई कर करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया। जमीन की अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये बताई गई है। साथ ही अवैध प्लॉटिंग और विला निर्माण पर भी कार्रवाई की गई।

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर नियंत्रण की तैयारी तेज, 21 जोन में उतारी गईं टीमें

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर नियंत्रण की तैयारी तेज, 21 जोन में उतारी गईं टीमें

ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्राधिकरण ने शहर को 21 जोन में बांटकर टीमें तैनात की हैं। धूल कम करने के लिए 224 एंटी स्मॉग गन, 107 वाटर टैंकर और 11 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। खुले में कूड़ा जलाने की शिकायत कॉल सेंटर या मित्रा ऐप पर की जा सकती है।

ग्रेटर नोएडा में अवैध डंपिंग पर कार्रवाई, एम्स गोल्ड होम पर जुर्माना

ग्रेटर नोएडा में अवैध डंपिंग पर कार्रवाई, एम्स गोल्ड होम पर जुर्माना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कूड़ा डंपिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-4 स्थित एम्स गोल्ड होम सोसाइटी पर 40,400 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर एक डंपर जब्त कर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण ने कचरे का उचित प्रबंधन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ी राहत, 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर का रास्ता साफ

ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ी राहत, 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर का रास्ता साफ

ग्रेटर नोएडा में वर्ष 2002 से 2013 के बीच खरीदी या अधिग्रहित जमीन के उन पात्र किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिन्हें पहले इसका लाभ नहीं मिल पाया था। शासन के निर्देश के बाद करीब 4500 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है और प्राधिकरण 500 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त मुआवजा वितरित कर सकता है।

गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान

गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। सड़कों, नालियों, निर्माण स्थलों और खाली जगहों की सफाई के साथ कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। अभियान की निगरानी के लिए ईस्ट और वेस्ट क्षेत्र में दो नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, अधिकारियों ने किया नमन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, अधिकारियों ने किया नमन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

ग्रेटर नोएडा में 104 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

ग्रेटर नोएडा में 104 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय, औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़े 30 विकास कार्यों के लिए 104 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।

सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का ड्रॉ और 40 का सीधा आवंटन

सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का ड्रॉ और 40 का सीधा आवंटन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैनी गांव के 39 किसानों को 6 प्रतिशत आबादी कोटे के तहत 58 आवासीय भूखंड आवंटित किए। इनमें 18 भूखंडों का किसानों की मौजूदगी में ड्रॉ हुआ, जबकि 40 भूखंड सीधे आवंटित किए गए। प्राधिकरण ने अन्य गांवों के पात्र किसानों के लंबित भूखंड भी जल्द आवंटित करने की बात कही।

ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित 44 गांवों के किसानों ने शेष 4 प्रतिशत आवासीय भूखंड की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। 2 अक्टूबर से गांवों में पैदल मार्च और जनसंपर्क अभियान शुरू होगा, जबकि 22 अक्टूबर से प्राधिकरण कार्यालय पर सत्याग्रह प्रस्तावित है।

सर्दियों से पहले ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर सख्ती, निर्माण स्थलों और कचरे पर बढ़ेगी निगरानी

सर्दियों से पहले ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर सख्ती, निर्माण स्थलों और कचरे पर बढ़ेगी निगरानी

सर्दियों से पहले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण स्थलों, सड़कों, कचरा और C&D वेस्ट पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है। खुले में कचरा जलाने और निर्माण नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना, एफआईआर और सीलिंग जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

कबाड़ी और कचरा बीनने वाले श्रमिकों को कचरा न जलाने के प्रति किया जागरूक

कबाड़ी और कचरा बीनने वाले श्रमिकों को कचरा न जलाने के प्रति किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण और फीडबैक फाउंडेशन ने कबाड़ी एवं कचरा बीनने वाले श्रमिकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया। उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, कचरे के उचित निस्तारण और प्लास्टिक समेत अन्य कचरा नहीं जलाने के लिए जागरूक किया गया।

ग्रेटर नोएडा में लखनावली वेस्ट प्लांट शुरू, रोजाना 800 टन कचरे के निस्तारण का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा में लखनावली वेस्ट प्लांट शुरू, रोजाना 800 टन कचरे के निस्तारण का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा के लखनावली में 800 टन प्रतिदिन क्षमता वाला नया वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू हो गया है। यहां गीले कचरे से कंपोस्ट और सूखे कचरे से RDF तैयार किया जाएगा। साथ ही साइट पर पहले से मौजूद पुराने कचरे के निस्तारण का काम भी जारी रहेगा।