Food Adulteration News in Hindi

नवरात्रि से पहले मथुरा में खाद्य विभाग का अभियान तेज, कुट्टू के आटे की जांच शुरू

नवरात्रि से पहले मथुरा में खाद्य विभाग का अभियान तेज, कुट्टू के आटे की जांच शुरू

मथुरा में नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं। सहायक आयुक्त जतिन कुमार सिंह के निर्देश पर दुकानों से नमूने लिए जा रहे हैं। विभाग ने मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

नवरात्रि से पहले गौतमबुद्धनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी, मूंगफली-साबूदाना समेत घी सीज

नवरात्रि से पहले गौतमबुद्धनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी, मूंगफली-साबूदाना समेत घी सीज

गौतमबुद्धनगर में नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सात खाद्य नमूने लिए गए और गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर 90 किलो मूंगफली, 33 किलो साबूदाना तथा 24.5 लीटर घी सीज किया गया। विभाग ने त्योहार के दौरान मिलावट रोकने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही।

रक्षाबंधन से पहले नोएडा में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले नष्ट

रक्षाबंधन से पहले नोएडा में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले नष्ट

रक्षाबंधन से पहले गौतमबुद्धनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जेवर टोल प्लाजा और मिठाई की दुकानों से खाद्य नमूने लिए गए, जबकि सरफाबाद में खराब हालत में मिले करीब 100 किलो रसगुल्ले मौके पर नष्ट कराए गए। कुल 7 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 350 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 350 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

रक्षाबंधन से पहले गौतमबुद्धनगर के लखनावली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 350 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा। नमूना जांच के लिए भेजने के बाद शेष पनीर को जब्त कर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की मदद से नष्ट कराया गया। त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है।

Chandauli : मिलावटी खोया पकड़े जाने पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Chandauli : मिलावटी खोया पकड़े जाने पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Chandauli : चंदौली में खाद्य विभाग ने मिलावटी खोया पकड़ा और 20 कुंतल खोया जब्त कर नष्ट किया।खोया केमिकल और पाउडर मिलाकर बनाया गया था, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है।जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं, और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।