Flood Relief News in Hindi

सीएम योगी के सख्त निर्देश: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें अधिकारी, जनशिकायतों का 24 घंटे में दें जवाब

सीएम योगी के सख्त निर्देश: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें अधिकारी, जनशिकायतों का 24 घंटे में दें जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों का 24 घंटे में जवाब देने, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में निस्तारण करने और नवरात्रि से छठ तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को कहा। साथ ही महिला सुरक्षा, किसानों को खाद की उपलब्धता और बारिश से प्रभावित परिवारों को राहत देने पर जोर दिया।

गोमती का जलस्तर बढ़ने से लखनऊ के कई इलाके प्रभावित, सीएम योगी आज करेंगे दौरा

गोमती का जलस्तर बढ़ने से लखनऊ के कई इलाके प्रभावित, सीएम योगी आज करेंगे दौरा

लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फैजुल्लागंज समेत कई निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करीब 3 बजे फैजुल्लागंज पहुंचकर हवाई सर्वेक्षण करेंगे और प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके बाद इटौंजा में भी राहत सामग्री बांटने का कार्यक्रम है।

कुशीनगर में नारायणी नदी का तटबंध टूटा, 25 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

कुशीनगर में नारायणी नदी का तटबंध टूटा, 25 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर और तेज कटान के बीच एपी तटबंध टूटने से करीब 20 से 25 गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। घटना के बाद NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और भोजन-पानी समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मत्स्य मंत्री

फर्रुखाबाद में सीएम योगी का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद में सीएम योगी का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। 96 प्रभावितों को 1.20 लाख रुपये के चेक, 66 लोगों को पट्टे की जमीन के प्रमाणपत्र और 1,000 परिवारों को राहत किट प्रदान की गई।

फर्रुखाबाद और मथुरा में जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम योगी

फर्रुखाबाद और मथुरा में जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ आज फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र और राहत राशि वितरित करेंगे। इसके बाद मथुरा में ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही 7,240 आवास योजना लाभार्थियों सहित अन्य पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

Lucknow : सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था, मिशन शक्ति 5.0 और पर्व-त्योहार तैयारियों पर दिए दिशा-निर्देश

Lucknow : सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था, मिशन शक्ति 5.0 और पर्व-त्योहार तैयारियों पर दिए दिशा-निर्देश

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत की घोषणा की, जो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन पर केंद्रित होगा।त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ पर सख्ती, शांति-सौहार्द बनाए रखने और "विकसित उत्तर प्रदेश 2047" अभियान के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया।

Lakhimpur Kheri : सीएम योगी के निर्देश, बाढ़ पीड़ितों को सरकारी सहायता के साथ उपलब्ध करायी जाये स्पेशल किट

Lakhimpur Kheri : सीएम योगी के निर्देश, बाढ़ पीड़ितों को सरकारी सहायता के साथ उपलब्ध करायी जाये स्पेशल किट

Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर 5 हजार सीएसआर स्पेशल किट वितरित की जा रही हैं। लगभग 45 लाख रुपये की लागत से बनी इन किटों में मच्छरदानी, छाता, टॉर्च, सेनेटरी पैड और थर्मस जैसी आवश्यक सामग्री शामिल है। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप यह कदम प्रदेश में आपदा राहत में जनसहभागिता का अनोखा उदाहरण है।

UP : बाढ़ राहत में सक्रिय: उत्तर प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘आह्वान’ का त्वरित सहायता वितरण

UP : बाढ़ राहत में सक्रिय: उत्तर प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘आह्वान’ का त्वरित सहायता वितरण

UP : उत्तर प्रदेश में भीषण बाढ़ से प्रभावित 17 ज़िलों में 2.45 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। आह्वान फाउंडेशन ने 30,000 राहत किट वितरित करने की पहल की है, जिनमें आवश्यक खाद्य सामग्री और ज़रूरी वस्तुएं शामिल हैं। संगठन का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को न सिर्फ सहायता बल्कि सम्मान और संवेदना का संबल देना है।

Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी में नाव हादसा, दो लोगों के डूबने की आशंका

Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी में नाव हादसा, दो लोगों के डूबने की आशंका

लखीमपुर खीरी के नौव्वापुर गांव में बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव अधूरे पुल से टकराकर पलट गई।हादसे में दो लोगों के डूबने की आशंका है, जबकि प्रशासन और गोताखोर राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।इस क्षेत्र में नाव पलटने की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान गई है।

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी: जन शिकायतों के समाधान, कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों पर विशेष निर्देश

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी: जन शिकायतों के समाधान, कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों पर विशेष निर्देश

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जन शिकायतों का संतुष्टिपरक समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था, त्यौहारों की सुरक्षा, बाढ़ राहत, डेंगू नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं और नकली दवाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। आगामी पीईटी परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से कराने के लिए विशेष व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया।

Sitapur : सीतापुर में घाघरा नदी का कहर: विद्यालय और दर्जनों घर पानी में समाए

Sitapur : सीतापुर में घाघरा नदी का कहर: विद्यालय और दर्जनों घर पानी में समाए

Sitapur : सीतापुर के शुकुल पुरवा गांव में घाघरा नदी के तेज कटान से कंपोजिट विद्यालय समेत तीन मजरे नदी में समा गए, जहां 246 बच्चे पढ़ते थे।आधा सैकड़ा से अधिक घर बहने से दर्जनों परिवार बेघर हो गए और अब तक कोई ठोस राहत नहीं पहुंच पाई है।प्रशासन ने केवल तिरपाल की व्यवस्था की है और लेखपाल को मौके पर हालात का आकलन करने भेजा है।

UP : बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी योगी सरकार,लाखों प्रभावितों को मिली राहत

UP : बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी योगी सरकार,लाखों प्रभावितों को मिली राहत

UP : उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों को अब तक करीब सात लाख से अधिक लोगों को राहत प्रदान की गई है। सरकार ने खाद्यान्न, लंच पैकेट और मुआवजा वितरित करते हुए 2600 से अधिक नावों से सहायता पहुंचाई है। हालांकि, प्रभावित इलाकों में हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं और राहत कार्य जारी हैं।

Ballia: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

Ballia: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

Ballia: बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने 200 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। अब तक 154 गांवों के 21,700 प्रभावितों को 26 वस्तुओं वाली किट दी जा चुकी है। बाढ़ का पानी घट रहा है, प्रशासन ने दवा, पशु चारा और स्वच्छता की पूरी व्यवस्था की है।

Ghazipur : गंगा के बढ़ते जलस्तर से 150 गांव बाढ़ प्रभावित, विद्यालयों की 8 दिसंबर तक छुट्टी

Ghazipur : गंगा के बढ़ते जलस्तर से 150 गांव बाढ़ प्रभावित, विद्यालयों की 8 दिसंबर तक छुट्टी

Ghazipur : गाजीपुर जनपद के पांच तहसील गंगा के बढ़ते जलस्तर से पूरी तरह से प्रभावित हो चुके हैं , बाढ़ के इस पानी से बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विद्यालय भी प्रभावित हो गया है जिसके चलते गाजीपुर के इन पांचो तहसीलों में कुल 102 विद्यालय पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं जिसके चलते अब वहां पर छात्रों और टीचरों का जाना जोखिम भरा