Drug Trafficking News in Hindi

नोएडा में एक करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, घाना और उज्बेकिस्तान के दो नागरिक गिरफ्तार

नोएडा में एक करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, घाना और उज्बेकिस्तान के दो नागरिक गिरफ्तार

नोएडा में गौतमबुद्धनगर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 920 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद कर घाना और उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में दिल्ली-NCR में सप्लाई के आरोपों की जांच जारी है।

कानपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 21.709 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 21.709 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर में कल्याणपुर पुलिस और पश्चिम जोन की स्वाट टीम ने 21 किलो 709 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में ओडिशा से गांजा लाकर कानपुर में बेचने की बात सामने आई है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

यूपी में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती, शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में ड्रग फ्री जोन लागू करने के निर्देश

यूपी में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती, शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में ड्रग फ्री जोन लागू करने के निर्देश

लखनऊ में मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे को ड्रग फ्री जोन के रूप में लागू करने, हॉट स्पॉट की निगरानी बढ़ाने और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान नियमित चलाने पर जोर दिया गया।

Muzaffarnagar : नशा सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Muzaffarnagar : नशा सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत दो तस्करों को 152 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इस नशीले पदार्थ की विभागीय कीमत लगभग ₹30 लाख और बाजारी कीमत करीब ₹1 करोड़ है, साथ ही दो मोबाइल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।

Lucknow : कफ सिरप की आड़ में प्रदेश में नशे का बड़ा खेल

Lucknow : कफ सिरप की आड़ में प्रदेश में नशे का बड़ा खेल

Lucknow : लखनऊ के अमीनाबाद दवा बाजार में नशीली दवाओं की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय हो गया है, जहां कोडीन युक्त कफ सिरप और प्रतिबंधित टैबलेट्स की अवैध बिक्री हो रही है।बांग्लादेश और नेपाल में शराब बैन का फायदा उठाकर तस्कर इन दवाओं को ऊंचे दामों पर सीमापार भेज रहे हैं।एनसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि दवा मंडियों में दस्तावेजी हेराफेरी कर यह कारोबार 3-4% तक फैल चुका