उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन के ‘गंगासागर नमो नमः’ स्थल पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर गंगा आरती की। इस दौरान चांदनी रात में गरबा नृत्य के साथ भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन के ‘गंगासागर नमो नमः’ स्थल पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर गंगा आरती की। इस दौरान चांदनी रात में गरबा नृत्य के साथ भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।
दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में आयोजित मॉनसून फेस्टिवल-2026 के तहत भव्य सांस्कृतिक परेड का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। शिव तांडव, गुजराती गरबा और छत्रपति शिवाजी महाराज की थीम पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। फेस्टिवल 30 अगस्त 2026 तक चलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा और ज्ञान विरासत का प्रतिनिधि प्रदेश है। उन्होंने पर्यटन विकास को रोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक पहचान से जोड़ने पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश में साहित्य और संस्कृति को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। गोरखपुर में लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला साहित्य पार्क विकसित किया जाएगा, जहां साहित्य, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए लोगों से प्राचीन पाण्डुलिपियों और हस्तलिखित ग्रंथों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए इसे भारत की वीरता, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रेरणास्थल बताया। उन्होंने संग्रहालय को थीमैटिक, इन्टरएक्टिव और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने के निर्देश दिए। यह संग्रहालय इतिहास को जीवन्त अनुभव के रूप में प्रस्तुत कर आगरा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई देगा।
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए, जो भारतीय नौसेना के शौर्य और भारत की समुद्री विरासत का प्रतीक बनेगा। संग्रहालय को आधुनिक तकनीक, डिजिटल डिस्प्ले और इमर्सिव अनुभवों से सुसज्जित किया जाएगा। इसमें ‘आईएनएस गोमती शौर्य स्मारक’ और ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ जैसे प्रमुख आकर्षणों के माध्यम से युवाओं को समुद्री गौरव और राष्ट्रभक्ति से जोड़ा जाएगा।
Lucknow : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में ‘ग्रामश्री’ और ‘क्राफ्टरूट्स’ की हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कारीगरों के उत्कृष्ट कार्य और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में देशभर के कारीगर अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा मिलेगा।
Ayodhya : अयोध्या के टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम बदलकर निषाद राज चौराहा किया गया, जिससे निषाद समाज में खुशी की लहर है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल बृहस्पति कुंड और निषाद राज की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।यह कार्यक्रम समाज के सम्मान और अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का प्रतीक है।
Draupadi Murmu Mathura Visits : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर को मथुरा और वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर पहुंचेंगी और श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, निधिवन तथा कुब्जा मंदिर के दर्शन करेंगी। उनका यह दौरा मथुरा–वृंदावन की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को उजागर करने का अवसर है। सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, और उनका स्वागत प्रशासन और साधु-संत पूरी तैयारी के साथ करेंगे।
Ayodhya : अयोध्या में 19 अक्टूबर को नौवें दीपोत्सव में 32 हजार वॉलंटियर्स की मदद से 26.11 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।राम की पैड़ी को विशेष डिजाइनों से सजाया जाएगा, 11 झांकियां, रामलीला मंचन, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी आयोजन की भव्यता बढ़ाएँगे।प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को अनूठा अनुभव मिलेगा।
मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले आठ वर्षों में 38वीं बार भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा का दौरा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार के मुख्य एजेंडों में मथुरा का विकास भी शामिल है।
CM Yogi Mathura Visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में मथुरा का 38वां दौरा कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि उनकी सरकार के प्रमुख एजेंडों में श्रीकृष्ण नगरी का विकास भी शामिल है।
Agra : आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक निर्माण को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मंत्री ने स्मारक को राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ाने वाली प्रेरक पहल बताया। कोठी मीना बाजार के अधिकरण पर कार्रवाई तेज करने के लिए आग्रह किया गया ताकि स्मारक निर्माण शीघ्र शुरू हो सके।
Gonda : गोण्डा में योगी सरकार के निर्देश पर मनोरमा नदी के पुनर्जीवन अभियान की शुरुआत हुई है।गाद और अतिक्रमण हटाकर जलधारा बहाल करने के साथ तटों पर वृक्षारोपण भी कराया जाएगा।जिलाधिकारी ने इसे जन आंदोलन बनाकर सांस्कृतिक और पर्यावरणीय गौरव का प्रतीक बताया।