महराजगंज में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
महराजगंज में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
उत्तर प्रदेश में अप्रैल माह की बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्रयागराज, पीलीभीत, अलीगढ़, एटा सहित कई जिलों में गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।
सीएम योगी ने असमय वर्षा, ओलावृष्टि और आगजनी से प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने के निर्देश दिए। नुकसान का समयबद्ध आकलन, फसल बीमा का शीघ्र भुगतान, SDRF से धनराशि, राहत शिविर और 24 घंटे में जन-धन/पशुहानि मुआवजा सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रभावित परिवारों को आवास योजना का लाभ भी मिलेगा।
जालौन में किसानों ने अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा, ऋण माफी और बीज-खाद की निःशुल्क आपूर्ति की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि राहत न मिलने पर आंदोलन तेज होगा।
Jalaun : जालौन में बेमौसम बारिश से धान, मटर और बाजरे की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और त्वरित सर्वे के निर्देश दिए।किसानों को फसल बीमा और राहत सहायता जल्द उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Bijnor : बिजनौर जिले में हो रही तेज बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। बुधवार सुबह यूसुफपुर हमीद के पास मालन नदी का बांध टूट गया। इससे खादर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में कई फीट पानी भर गया है।
Fatehpur : फतेहपुर जिले में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.8 मीटर ऊपर बह रहा है, जिससे सैकड़ों गांव, सड़कें और हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। प्रशासन ने ललौली इंटर कॉलेज में राहत शिविर स्थापित कर विस्थापित लोगों को आश्रय और आवश्यक सहायता प्रदान की है। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे
Mathura : मथुरा के छाता विधानसभा क्षेत्र में अचानक पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बारिश से प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनीं और फसल नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए और मुख्यमंत्री से मुआवजा दिलाने के लिए सर्वे कराने की सिफारिश की। किसानों ने उन्हें ‘मसीहा’ बताते हुए भरोसा जताया।