Bharatiya Kisan Union News in Hindi

बिजनौर में भाकियू की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, गन्ने का रेट 600 रुपये करने और MSP कानून की उठाई मांग

बिजनौर में भाकियू की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, गन्ने का रेट 600 रुपये करने और MSP कानून की उठाई मांग

बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने गन्ने का भाव 500 से 600 रुपये करने, चीनी मिलों से समय पर भुगतान, MSP कानून लागू करने और किसानों की जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही किसानों से जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की।

शामली में RTO कार्यालय पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना, महेंद्र सिंह टिकैत पर कथित अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोश

शामली में RTO कार्यालय पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना, महेंद्र सिंह टिकैत पर कथित अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोश

शामली आरटीओ कार्यालय में भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरटीओ पर स्वर्गीय किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत का नाम कथित तौर पर अमर्यादित तरीके से लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विवाद के बाद किसानों ने आरटीओ विभाग पर भ्रष्टाचार और ओवरलोड वाहनों से जुड़े आरोप भी लगाए और कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भाकियू ने आरटीओ से माफी मांगने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

ग्रेटर नोएडा में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, राकेश टिकैत बोले- मांगें नहीं मानीं तो जारी रहेगा धरना

ग्रेटर नोएडा में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, राकेश टिकैत बोले- मांगें नहीं मानीं तो जारी रहेगा धरना

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के बाहर किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रदर्शन में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। किसानों की प्रमुख मांगों में 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा, 10 फीसदी आबादी/आवासीय प्लॉट और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करना शामिल है। 9 सितंबर से चल रहे धरने को सोमवार

मुजफ्फरनगर में रोहाना चौकी पर भाकियू टिकैत का धरना, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में रोहाना चौकी पर भाकियू टिकैत का धरना, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर के रोहाना चौकी पर गांव मलीरा की मारपीट की घटना में कार्रवाई न होने के आरोप को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने पीड़ित परिवार के साथ धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने दोषियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।