अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। भूख हड़ताल के 11वें दिन छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। छात्र 2019 से बंद चुनावों की बहाली की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपों के बाद पुलिस-प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
