मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने आयुष्मान योजना, कैशलेस इलाज, मेडिकल शिक्षा, आपातकालीन सेवाओं और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
