1. हिन्दी समाचार
  2. Barabanki
  3. बाराबंकी में देवा मेला-2026 की तैयारियां तेज, DM और SP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बाराबंकी में देवा मेला-2026 की तैयारियां तेज, DM और SP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बाराबंकी में देवा मेला-2026 की तैयारियों का DM ईशान प्रताप सिंह और SP रवीना त्यागी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, CCTV निगरानी, साफ-सफाई, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाओं और महिला जायरीन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
बाराबंकी में देवा मेला-2026 की तैयारियां तेज, DM और SP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बाराबंकी।  देवा मेला-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मेला परिसर में जनसुविधाओं का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और आवागमन के रास्तों की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए भी तैयार रहने के निर्देश दिए।

 

 

महिला जायरीन की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला जायरीन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एंबुलेंस और चिकित्सा सुविधाएं रहेंगी तैयार

स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में श्रद्धालुओं को समय पर सहायता मिल सके।

सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण और समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...