1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sultanpur: जिला जेल में दो कैदियों ने की आत्महत्या, अधिकारियों ने बंद किया फोन

Sultanpur: जिला जेल में दो कैदियों ने की आत्महत्या, अधिकारियों ने बंद किया फोन

फारेंसिक व डॉग स्क्वाड की टीमों की मदद से सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। घटना की जानकारी बैकर में मौजूद अन्य कैदियों ने अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी होते ही विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के बाद जेल अधिक्षक का फोन बंद है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
Sultanpur: जिला जेल में दो कैदियों ने की आत्महत्या, अधिकारियों ने बंद किया फोन

सुल्तानपुर जिला जेल में दो कैदियों ने फांसी लगाकर सुसाइट कर लिया है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। ये दोनों कैदी कांग्रेस के एक नेता की हत्या के आरोप में जेल में बंद थे। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम जसजीत कौर और एसपी सोमेन वर्मा ने घटनस्थाल पहुंचकर जायजा लिया। जेल में आत्महत्या के बाद फारेंसिक व डॉग स्क्वाड की टीमें जांच में जुट गईं हैं।

फारेंसिक व डॉग स्क्वाड की टीमों की मदद से सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। घटना की जानकारी बैकर में मौजूद अन्य कैदियों ने अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी होते ही विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के बाद जेल अधिक्षक का फोन बंद है। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्यान ने शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों कैदियों की पहचान अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र निवासी करिया पासी व मनोज के तौर पर हुई है। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। तकरीबन एक महीने पहले एक नेता की हत्या हुई थी। जिसमें दोनों आरोपी थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...