1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जान जोखिम में डालकर रजवाहा पार कर रहे स्कूली बच्चे, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

जान जोखिम में डालकर रजवाहा पार कर रहे स्कूली बच्चे, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

बीते दिनों हुई तेज बारिश से आई बाढ़ की विभीषिका का दंश लोग आज भी झेलने को मजबूर हैं। ताजा मामला कटियारी क्षेत्र का है। जहां बाढ़ में कई गांवों को जोड़ने वाले रजवाहे पर बनी पुलिया बह जाने से कई गांवों का संपर्क टूट गया। स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर इस रजवाहे से निकलना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालते हुए हाथों में बच्चों को उठाकर रजवाहे को पार करा रहे हैं।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
जान जोखिम में डालकर रजवाहा पार कर रहे स्कूली बच्चे, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

हरदोईः बीते दिनों हुई तेज बारिश से आई बाढ़ की विभीषिका का दंश लोग आज भी झेलने को मजबूर हैं। ताजा मामला कटियारी क्षेत्र का है। जहां बाढ़ में कई गांवों को जोड़ने वाले रजवाहे पर बनी पुलिया बह जाने से कई गांवों का संपर्क टूट गया। स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर इस रजवाहे से निकलना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालते हुए हाथों में बच्चों को उठाकर रजवाहे को पार करा रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो यहां के लोगों के लिए दूसरे रास्ते का विकल्प नहीं है। एक रास्ता है लेकिन वह करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर है। जिसके चलते इन गांवों के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं मजबूरी में इसी मार्ग को अपनाते हैं। बता दें कि कटियारी क्षेत्र में बीते दिनों आई बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है कभी जलस्तर बढ़ता है तो कभी घट जाता है। गौरतलब है कि बाढ़ की चपेट में आने से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए थे। जिससे ग्रामीणों के घर, स्कूल और फसल सब जलमग्न हो गया था। अब जब नदियों का जलस्तर कुछ कम हुआ तो लोगों की जिंदगी एक बार फिर पटरी पर उतरने लगी। मगर बाढ़ के बाद के मंजर की वजह से अभी भी समस्याएं जस की तस हैं। वहीं जिला प्रशासन इन ग्रामीणों की समस्याओं को दरकिनार कर मूकदर्शक बना बैठा है।

वहीं बच्चों को लोग अपने हाथों का पुल बनाकर इस रजबहे को पार करा रहे हैं। जब इस जगह कोई नहीं होता तो बच्चों को खुद ही अपनी जान पर खेलकर इसे पार करना पड़ता है। बता दें कि हरदोई में लगातार कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं जिसमें बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...