1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसानों को खाद देने में मनमानी पड़ी भारी, महोबा के 4 सचिव हुए सस्पेंड, सहकारी समितियों में मचा हड़कंप

किसानों को खाद देने में मनमानी पड़ी भारी, महोबा के 4 सचिव हुए सस्पेंड, सहकारी समितियों में मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News: महोबा में खाद वितरण में लापरवाही और अनियमितता पर डीएम प्रभास कुमार ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें किसानों को खाद देने में लापरवाही बरतने वाले चार सचिवों को निलंबित कर दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
किसानों को खाद देने में मनमानी पड़ी भारी, महोबा के 4 सचिव हुए सस्पेंड, सहकारी समितियों में मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिसमें किसानों को खाद उपलब्ध कराने में लापरवाही और अनियमितता बरतने के मामले में जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें डीएम ने जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही करने वाले चार सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिसके बाद प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले की सहकारी समितियों में हड़कंप मच गया है।

खाद वितरण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

जानकारी के मुताबिक, जिले में किसानों को खाद वितरण के दौरान सामने आई अनियमितताओं और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने यह कदम उठाया है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके बावजूद खाद वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहे कुछ सचिवों द्वारा लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया। वहीं, इस पर डीएम प्रभास कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए चार सचिवों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के इस फैसले को खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

किसानों को खाद मिलने में परेशानी बर्दाश्त नहीं

जानकारी के लिए बता दें जिले में खेती-किसानी के लिए खाद की उपलब्धता बेहद जरूरी है। ऐसे में खाद वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही का सीधा असर किसानों पर पड़ता है। प्रशासन का साफ कहना है कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में मनमानी, अनियमितता या लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चार सचिवों के निलंबन से सहकारी समितियों में हड़कंप

डीएम की इस कार्रवाई के बाद सहकारी समितियों से जुड़े कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन की कार्रवाई से साफ है कि खाद वितरण व्यवस्था में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार के इस सख्त कदम से अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अपनी कार्यप्रणाली सुधारने का संदेश मिला है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/mega-legal-aid-camp-gautam-buddh-nagar-300-beneficiaries-latest-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...