1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजमगढ़ में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का बड़ा अभियान, 25 गाड़ियों से होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

आजमगढ़ में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का बड़ा अभियान, 25 गाड़ियों से होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: आजमगढ़ नगर पालिका 1 से 15 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगी। 25 सफाई गाड़ियों से डोर-टू-डोर (Door-to-door) कूड़ा कलेक्शन होगा। बता दें नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यहां जानें खबर को लेकर पूरी जानकारी

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
आजमगढ़ में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का बड़ा अभियान, 25 गाड़ियों से होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका परिषद आजमगढ़ ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करने की तैयारी की है। इसके तहत एक नवंबर से 15 नवंबर तक शहर के कई वार्डों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। बता दें नगर पालिका का मुख्य जोर डोर-टू-डोर (Door-to-door) कूड़ा कलेक्शन, नियमित सफाई और कचरे के उचित निस्तारण पर रहेगा।

जानकारी के लिए बता दें नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एवं उप नगर आयुक्त डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी तैनाती के बाद से सफाई व्यवस्था को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया है। वहीं, थर्ड पार्टी एजेंसी के हटने से प्रभावित हुई डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था को नगर पालिका ने अपने संसाधनों से दोबारा शुरू कराया है।

25 सफाई गाड़ियों से होगी कूड़े की उठान

डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार, पहले नगर पालिका के पास सफाई के लिए 18 गाड़ियां थीं। वहीं, अब सात नई गाड़ियां मिलने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 25 हो गई है। ऐसे में जल्द ही जिलाधिकारी इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर अभियान में शामिल करेंगे। जिससे वार्डवार सर्वे कर बड़ी और छोटी गाड़ियों के लिए अलग-अलग रूट भी तैयार किए जा रहे हैं, ताकि संकरी गलियों तक कूड़ा उठान की सुविधा पहुंच सके।

सूखा और गीला कूड़ा अलग रखने की अपील

जानकारी के लिए बता दें नगर पालिका ने नागरिकों से घरों और दुकानों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की है। जिसमें अधिकारियों का कहना है कि कचरे को अलग-अलग देने से उसके संग्रहण और निस्तारण में आसानी होगी।

शाम सात बजे के बाद बाजारों में चलेगा अभियान

दरसअल, बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में सफाई के लिए 12 सदस्यीय खास टीम बनाई गई है। जिससे यह टीम शाम सात बजे के बाद दुकानदारों और ठेला संचालकों से संपर्क करेगी। साथ ही, चार गाड़ियों के माध्यम से बाजारों में कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था भी बनाई जा रही है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

डॉ. बृजेश कुमार का साफ कहना है कि पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जिसमें उन्होंने शहरवासियों से दीपावली के अवसर पर स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/ayodhya-deepotsav-2026-amit-shah-visit-ramchandra-yadav-statement/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...