1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरने से छह मजदूर दब गए थे। जिसके मलबे में से दो मजदूरों को मृत निकाला गया। घटना के बाद मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना जाहिर करते हुए घायलों का त्वरित उपचार के दिए निर्देश।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरने से छह मजदूर दब गए थे। जिसके मलबे में से दो मजदूरों को मृत निकाला गया। घटना के बाद मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। पूरा मामला अमरोहा नगर कोतवाली के माधव सिनेमा हॉल का बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही SDRF व NDRF की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...