1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mathura News: वृद्धाश्रमों पर भी भूमाफियाओं की नजर! असलहा दिखाकर डराने का आरोप

Mathura News: वृद्धाश्रमों पर भी भूमाफियाओं की नजर! असलहा दिखाकर डराने का आरोप

Mathura News: मथुरा-वृंदावन में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उनकी नजर अब वृद्धाश्रमों पर भी पड़ चुकी है। ताजा मामला राधा टीला वृद्धाश्रम का है। जहां रह रही वृद्ध महिलाओं ने सेवा के बहाने घुसे एक बाबा पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया और इस बात की शिकायत उन्होंने थाना कोतवाली और जिलाधिकारी से भी की है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:

असामाजिक तत्व आश्रम पर जबरन कर रहे कब्जा

वृंदावन स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत असहाय महिलाओं ने असामाजिक तत्वों द्वारा आश्रम पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामला परिक्रमा मार्ग स्थित राधा टीला वृद्धाश्रम का है। जहां निवासरत महिलाओं ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंची असहाय महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि राधा टीला वृद्धाश्रम में करीब चालीस कुटिया का निर्माण हुआ है। जिसमें निवासरत महिलाएं भजन कीर्तन करके अपना गुजर बसर करती हैं। लेकिन कुछ भू माफिया किस्म के लोग इस आश्रम पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।

असलहा दिखाकर महिलाओं को डराते हैं

आए दिन असामाजिक तत्व महिलाओं को हथियार दिखाकर डराते हैं। और उन्हें कुटिया खाली करने के लिए विवश करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से कार्यवाही करने की मांग की है। इसके बाद आश्रम की पीड़ित महिलाएं जिलाधिकारी से मिलने पहुंची। जहां उन्होंने अपनी समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं का कहना है कि ये आश्रम उनके गुरु ने दिया है। जबकि वहां 6 महीने से रह रहे एक बाबा ने करीब 40 लड़कियों का पनाह दी हुई है। वृद्ध महिलाओं ने मांग की है कि आश्रम में रह रही लड़कियों को हटाया जाय और वृद्ध माताओं को रहने दिया जाय।

बता दं कि वृंदावन में भूमाफिया किस्म के लोगों की नजर अब आश्रमों पर भी है। वे 40 साल से इसी आश्रम में रह रही हैं। लेकिन सेवा के बहाने कुछ लोग आश्रम पर कब्जा करना चाह रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी वृद्ध महिलाओं की शिकायत पर कब तक कार्रवाई होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...