1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में पीएम मोदी पर खरगे का तीखा प्रहार, शाह को भी घेरा

यूपी में पीएम मोदी पर खरगे का तीखा प्रहार, शाह को भी घेरा

लखनऊ में संविधान दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा। महंगाई, बेरोजगारी और संविधान को लेकर बीजेपी को घेरा।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
यूपी में पीएम मोदी पर खरगे का तीखा प्रहार, शाह को भी घेरा

Uttar Pradesh News: संविधान दिवस के खास मौके पर आज गुरुवार को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते थे, वहां अबकी बार 400 पार का नारा देते थे, लेकिन उत्तर प्रदेश ने उनके रथ को रोक दिया। इसी वजह से अब प्रधानमंत्री पहले की तरह बयान नहीं देते हैं।

जानकारी के लिए बता दें खरगे ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने बीजेपी को करारा जवाब दिया। जिसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अश्वमेध के घोड़े की लगाम लखनऊ में पकड़ ली गई है। अब प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों कम बोलने लगे हैं।

अमित शाह पर बाबा साहब के अपमान का लगाया आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में अमित शाह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया था। खरगे ने कहा कि बाबा साहब का नाम लेना कोई फैशन नहीं है। उन्होंने बीजेपी पर संविधान और आंबेडकर के विचारों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

खरगे ने कहा कि संविधान बनाने में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कांग्रेस को मार्च निकालने की अनुमति नहीं देती। हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और एक दिन मार्च जरूर निकालेंगे।

कांग्रेस ने दिलाया आंबेडकर के योगदान का याद

खरगे ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर को संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था, जबकि वह कांग्रेस की नीतियों की आलोचना भी करते थे। इसके बावजूद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। खरगे ने कहा कि कांग्रेस और बाबा साहब ने देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, उन्होंने बीजेपी पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया।

महंगाई और बेरोजगारी पर भी सरकार को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है और मजदूरों को उनकी मेहनत का पूरा पैसा नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ बीजेपी का खजाना लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए किया जा रहा है। खरगे ने नए लेबर कानूनों और किसानों से जुड़े कानूनों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाला इंजन कमजोर हो चुका है और अब कांग्रेस देश में बदलाव लाने का काम करेगी।

ये भी पढ़ें: संविधान दिवस पर योगी का बड़ा संदेश, कहा- आम नागरिक ही देश की ताकत

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...