झांसी के सीपरी बाजार थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
29 जून 2026 की रात करीब 1:35 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बैंकर्स कॉलोनी, राजघाट क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ADG कानपुर जोन, IG झांसी और SSP झांसी के निर्देशन में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों की 8 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक देसी तमंचा (.315 बोर) और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद वाहनों में एक बाइक थाना सीपरी बाजार में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित पाई गई।

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान केपी सिंह लोधी (28) और अमित लोधी (19), निवासी जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उनसे पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य चोरी की बाइकों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।