1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गौतमबुद्धनगर के किसानों के लिए बड़ा मौका, किसान दिवस पर होगा समस्याओं का समाधान

गौतमबुद्धनगर के किसानों के लिए बड़ा मौका, किसान दिवस पर होगा समस्याओं का समाधान

गौतमबुद्धनगर में 18 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे विकास भवन में किसान दिवस आयोजित होगा। किसानों की समस्याओं का समाधान और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
गौतमबुद्धनगर के किसानों के लिए बड़ा मौका, किसान दिवस पर होगा समस्याओं का समाधान

Uttar Pradesh News: जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। गौतमबुद्धनगर में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को किसान दिवस (Kisan Diwas) का आयोजन किया जाएगा। बता दें यह कार्यक्रम विकास भवन स्थित सभागार कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विकास भवन में सुबह 11 बजे से होगा आयोजन

उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर विवेक दुबे ने जनपद के सभी किसानों को किसान दिवस के आयोजन की जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाता है।

इसी व्यवस्था के तहत 18 नवंबर को जिला मुख्यालय के निकट विकास भवन के सभागार में किसान दिवस आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

किसानों को मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

जानकारी के लिए बता दें किसान दिवस का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। इस दौरान किसान अपनी कृषि संबंधी परेशानियों और शिकायतों को अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। इसके अलावा कृषि एवं कृषक कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। इससे किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ लेने और खेती से जुड़ी जरूरी जानकारियां प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने की अपील

उप कृषि निदेशक विवेक दुबे ने गौतमबुद्धनगर के सभी किसान भाइयों और कृषक प्रतिनिधियों से किसान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने किसानों से निर्धारित समय पर विकास भवन पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें: UPSC की तैयारी का सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मिलेगी मुफ्त कोचिंग

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...