लखनऊ: गर्मी की छुट्टियों के बीच मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के बच्चों के नाम एक खास संदेश भेजा है सीएम ने छुट्टियों को सिर्फ आराम का समय नहीं बल्कि सीखने, समझने और परिवार के साथ जुड़ने का सुनहरा अवसर बताया है अपनी चिट्ठी में मुख्यमंत्री ने बच्चों को नई चीजें सीखने किताबें पढ़ने और परिवार के साथ समय बिताने की सलाह दी है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए आनंद और सीख दोनों का बेहतरीन मौका होती हैं इस दौरान बच्चे अपनी रुचियों को पहचान सकते हैं और नई गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं सीएम ने बच्चों से किताबें पढ़ने, चित्रकारी करने संगीत सीखने और फोटोग्राफी जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की ।
सीएम योगी ने अभिभावकों से भी खास अपील की है उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी के पास जरूर लेकर जाएं, ताकि बच्चे परिवार के संस्कारों और अनुभवों से जुड़ सकें उन्होंने कहा कि परिवार के साथ बिताया गया समय बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है ।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को घूमने-फिरने और नई जगहों को देखने के लिए भी प्रेरित किया उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़ना बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए बेहद जरूरी है इसी क्रम में उन्होंने Dudhwa National Park, Chuka Beach और Katarniaghat Wildlife Sanctuary जैसे पर्यटन स्थलों का जिक्र किया, जहां बच्चे प्रकृति के करीब जाकर नया अनुभव हासिल कर सकते हैं।
यानि मुख्यमंत्री का संदेश साफ है… गर्मी की छुट्टियां सिर्फ मौज-मस्ती नहीं बल्कि सीखने, संस्कारों और परिवार से जुड़ने का भी सबसे अच्छा समय हैं।