1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

सीएम ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन यानि सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवा आश्रम में जनता दरबार लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनी और अफसरों को निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। जनता दरबार में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और गंभीर बीमारियों के इलाज को मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
सीएम ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन यानि सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवा आश्रम में जनता दरबार लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनी और अफसरों को निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। जनता दरबार में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और गंभीर बीमारियों के इलाज को मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए पैसे की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि वह आगे आकर यह तय करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन की कमी के कारण न रुकने पाए। जनता दरबार में बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा कई फरियादी इलाज के लिए धन देने की मांग कर रहे थे। लोगों की फरियाद सुनते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो भी मामले हो, उसे थाना स्थल पर ही सुलझाया जाय। जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास से निकलने के बाद सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर मथा टेका। मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद मुख्यमंत्री हिंदू सेवाश्रम गए, जहां बड़ी संख्या में फरियादी सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। जहां सीएम योगी ने हर-एक फरियादी के पास खुद पहुंचकर उनका आवेदन लिया और उन्हें समस्या के समाधान का भरोसा दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...