नोएडा अथॉरिटी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की सीईओ कृष्णा करुणेश के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों ने कई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए 30 जून तक समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान संगठनों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है।
नोएडा अथॉरिटी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की सीईओ कृष्णा करुणेश के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों ने कई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए 30 जून तक समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान संगठनों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है।
बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के चांदपुर गांव में घाघरा नदी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग और ठेकेदारों पर निर्माण कार्य में अनियमितता तथा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर AI आधारित वर्चुअल असिस्टेंट ‘हनु’ लॉन्च किया है। यह स्मार्ट फीचर राम मंदिर दर्शन, आरती समय, यात्रा मार्ग, आवास, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक जानकारियां तुरंत उपलब्ध कराएगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अब वेबसाइट के माध्यम से अपने सवालों के त्वरित और सटीक जवाब प्राप्त कर सकेंगे, जिससे अयोध्या यात्रा और
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की प्रस्तावित बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण निरस्त कर दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजमगढ़ के सांसद Dharmendra Yadav ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने गाजीपुर में हुए पुलिस एनकाउंटर को लेकर प्रदेश सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
गोंडा: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने गोंडा के एक दिवसीय दौरे के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
बाराबंकी में आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने बिजली संकट, बढ़ी हुई बिजली दरों, अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह ने किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शासकीय अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप और बहस फीस में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि किए जाने के निर्णय का अधिवक्ता समुदाय ने स्वागत किया है। महाधिवक्ता और उनकी पूरी टीम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित फैसला बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देशभर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। एक्स पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुकरैल वन क्षेत्र से अभियान का शुभारंभ करते हुए पूरे राज्य में एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी 18 मंडलों और विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अभियान में ग्राम्य विकास,
वाराणसी के भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में प्रदेश का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। नगर निगम की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 30 एकड़ क्षेत्र में आध्यात्मिक थीम पार्क विकसित होगा, जिस पर लगभग 104 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
महराजगंज में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा और ज्ञान विरासत का प्रतिनिधि प्रदेश है। उन्होंने पर्यटन विकास को रोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक पहचान से जोड़ने पर जोर दिया।
हरदोई में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के केंद्रीय भंडार में सरकारी दस्तावेज और सामग्री जलाने का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान डीएम अनुनय झा ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मामले में जल निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और दो निजी व्यक्तियों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 5 जून से 21 जून तक प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया। विश्व पर्यावरण दिवस से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलने वाले इस अभियान में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, विकास सभाएं और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।