ग्रेटर नॉएडा : उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार (28 मार्च 2026) को दोपहर करीब 12 बजे जेवर पहुंचकर इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे ।
ग्रेटर नॉएडा : उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार (28 मार्च 2026) को दोपहर करीब 12 बजे जेवर पहुंचकर इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे ।
Gorakhpur : चैत्र रामनवमी और वासंतिक नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर CM Yogi Adityanath ने Guru Gorakhnath Temple के अन्नपूर्णागिरी परिसर में पारंपरिक विधि-विधान से कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कन्याओं के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सीएम योगी ने कमजोर वर्ग के लोगों को धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होने जा रहा है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके शुभारंभ के साथ ही यह मेगा प्रोजेक्ट केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मजबूत स्ट्रैटेजिक इंजन के रूप में सामने आएगा।
गोरखपुर के रायगंज क्षेत्र में 10 मार्च को हुई आग की घटना से प्रभावित दुकानदारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक सहायता प्रदान की। गोरखनाथ मंदिर स्थित बैठक कक्ष में मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 14 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेशभर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 1 से 15 अप्रैल तक विशेष फिटनेस एवं सुरक्षा जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं।
योगी आदित्यनाथ ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में 144 बेडेड महिला हॉस्टल की आधारशिला रखी और साइबर सेंटर का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के विस्थापित भरथापुर गांव की नई कॉलोनी का नाम 'भरतपुर' घोषित किया। उन्होंने 136 परिवारों को आवास व भूमि आवंटन पत्र सौंपे।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत भागीदारी भवन की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम से जुड़े 6 अभ्यर्थियों ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की है।
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को DGCA से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है। पहले चरण में यह एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा और जल्द ही उड़ान संचालन शुरू होगा।
कानपुर के नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल विद्यालय में 6 मार्च को विचार परिवार की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल शामिल होंगे।
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, फिल्म सिटी और फिनटेक सिटी जैसे प्रोजेक्ट्स से पश्चिमी यूपी में नया औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हो रहा है।
होली के अवसर पर जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उप मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारी और कर्मचारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने समाजहित और सकारात्मक सोच का संदेश दिया।
इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। भारतीय दूतावास से समन्वय, 24x7 हेल्पलाइन और सतत निगरानी के निर्देश।