आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।
आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सातवीं बोर्ड बैठक की। साथ ही जनपद के विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। सीएम योगी ने आई.जी.आर.एस. एवं सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को चेताया कि फर्जी निस्तारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनपद में समग्र विकास की व्यवस्था होनी चाहिए।
मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही विकास कार्यो में तेजी आई है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ हर तबके तक पहुंचेगा। अधिकारी हर माह में 10-10 गांवों का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट संयुक्त विकास आयुक्त मंडल झांसी एवं जिला स्तरीय अधिकारी को प्रेषित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सभी 20 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। यूपी के 20 लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा वेतन
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने निकाय निदेशालय में शासन स्तर के अपने विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर विकास के कार्यों को गति प्रदान करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं शासन में नियुक्त अधिकारियों की गतिशीलता की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर भी जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले महीने 9 सीटों पर उपचुनाव हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी पूरा प्लान सामने आ गया है। सीएम योगी यूपी में ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे और एक-एक विधानसभा सीट पर दो-दो रैलियां करेंगे।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में कॉरपोरेशन का टर्नओवर 1448.24 करोड़ रुपये का रहा। कॉरपोरेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्जित टैक्स पूर्व लाभ, जोकि कॉरपोरेशन की स्थापना से अब तक का सर्वाधिक 87.80 करोड़ रुपये है।
योगी सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस दीपावली पर भी निशुल्क एलपीजी सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर दिया है। योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराने लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में पूर्वांचल के खेल प्रेमियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 20 अक्टूबर को उनके वाराणसी के दौरे में सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्टेडियम के फेज-2 व फेज-3 का उद्घाटन प्रस्तावित है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगा हुआ जनपद बाराबंकी अब इको टूरिज्म का केंद्र बना चुका है। प्रदेश सरकार की कुशल नीतियों और जिला प्रसाशन द्वारा किये गए प्रयासों के बदौलत बाराबंकी जिले के किसान पथ पर स्थित ग्राम तिंदोला में पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हो चुका है।
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में महिला हेल्थ वर्कर्स के 5,272 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आ चुका है। UPSSSC यानी यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में विज्ञापन भी जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में हाल के दिनों में घटित जूस, दाल और रोटी जैसी खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट चीजों की मिलावट की घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने के लिए प्रस्तावित नए कानून पर विमर्श किया।