1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य खबरें

राज्य खबरें (State News in Hindi)

राया सड़क हादसे के घायलों से मिले जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, बेहतर इलाज का दिया भरोसा

राया सड़क हादसे के घायलों से मिले जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, बेहतर इलाज का दिया भरोसा

राया सड़क हादसे के बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने बेहतर इलाज के निर्देश देते हुए प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

महाराजगंज में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

महाराजगंज में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनसुनवाई कर सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

गोरखपुर को 758 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर को 758 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में करीब 758 करोड़ रुपये की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें भटहट-बांसस्थान फोरलेन, सड़क और पर्यटन विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा वे आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे और रविवार को पौधरोपण अभियान में भाग लेंगे।

लोनी के ऐतिहासिक अपरकोट के संरक्षण की मांग, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ASI को लिखा पत्र

लोनी के ऐतिहासिक अपरकोट के संरक्षण की मांग, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ASI को लिखा पत्र

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पत्र लिखकर अपरकोट (ऊंचा किला), स्वयंभू महादेव मंदिर और मां काली मंदिर सहित ऐतिहासिक स्थलों के वैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्खनन और संरक्षण की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र को संरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी अपील की है।

फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी विराज को फांसी की सजा

फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी विराज को फांसी की सजा

फिरोजाबाद के चर्चित आरव हत्याकांड में जिला न्यायालय ने दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने एकतरफा प्रेम के चलते डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या को जघन्य अपराध मानते हुए मृत्युदंड का फैसला सुनाया।

CyVajra अभियान में कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

CyVajra अभियान में कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने CyVajra अभियान के तहत अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह दान और लोन का झांसा देकर लोगों के बैंक खातों का एक्सेस हासिल कर करोड़ों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने कई डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जांच आगे बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल कुशीनगर के रामकोला में करेंगे जनसभा, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल कुशीनगर के रामकोला में करेंगे जनसभा, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कुशीनगर के रामकोला स्थित टेकुआटार में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं, जबकि सांसद विजय कुमार दुबे ने लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, विकास परियोजनाओं को देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, विकास परियोजनाओं को देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और अब विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास सहित जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के दौरान वे कुशीनगर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सहारनपुर में बढ़ा यमुना का जलस्तर, आसपास के गांवों में बढ़ी चिंता

सहारनपुर में बढ़ा यमुना का जलस्तर, आसपास के गांवों में बढ़ी चिंता

सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। शाहजहांपुर के पास नदी का पानी बढ़ने से आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मिर्जापुर में चिल्ह-शास्त्री ब्रिज पर भीषण जाम, श्रद्धालु और मरीज घंटों फंसे, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

मिर्जापुर में चिल्ह-शास्त्री ब्रिज पर भीषण जाम, श्रद्धालु और मरीज घंटों फंसे, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

मिर्जापुर के चिल्ह-शास्त्री ब्रिज मार्ग पर भीषण जाम के कारण श्रद्धालु, मरीज और स्थानीय लोग घंटों फंसे रहे। बारिश के बीच लोगों को परेशानी हुई और स्थानीय नागरिकों ने यातायात व्यवस्था संभालने में प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए।

बलिया में मंत्री जेपीएस राठौर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- राम मंदिर चंदा मामले में दोषियों पर होगी कार्रवाई

बलिया में मंत्री जेपीएस राठौर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- राम मंदिर चंदा मामले में दोषियों पर होगी कार्रवाई

बलिया पहुंचे यूपी सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर चंदा मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी और किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने 2017 से पहले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

संभल में बदहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन, लोगों ने लगाए “रोड नहीं तो वोट नहीं” के पोस्टर

संभल में बदहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन, लोगों ने लगाए “रोड नहीं तो वोट नहीं” के पोस्टर

संभल के चंदौसी क्षेत्र में खराब सड़क को लेकर लोगों ने "रोड नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीन साल से मांग के बावजूद सड़क निर्माण नहीं हुआ, जिसके चलते उन्होंने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।

बलिया में मंत्री संजय निषाद के कार्यक्रम के दौरान गुल हुई बिजली, मोबाइल की टॉर्च में चला सम्मेलन

बलिया में मंत्री संजय निषाद के कार्यक्रम के दौरान गुल हुई बिजली, मोबाइल की टॉर्च में चला सम्मेलन

बलिया के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में मंत्री डॉ. संजय निषाद के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अचानक बिजली चली गई। कुछ देर तक कार्यक्रम मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में चलता रहा। बिजली बहाल होने के बाद मंत्री ने अपना संबोधन पूरा किया।

आजमगढ़ को मिला नया मुख्य विकास अधिकारी, राकेश कुमार पटेल संभालेंगे जिम्मेदारी

आजमगढ़ को मिला नया मुख्य विकास अधिकारी, राकेश कुमार पटेल संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत आजमगढ़ के सीडीओ परीक्षित खटाना का गौतमबुद्ध नगर तबादला कर दिया गया है, जबकि राकेश कुमार पटेल को जिले का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पौधरोपण महायज्ञ- 2026 : मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम

पौधरोपण महायज्ञ- 2026 : मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम

योगी सरकार 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधेरोपण करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों हुई बैठक में विशेष निर्देश दिया था कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह उत्सव जनसहभागिता से मनाया जाए।