कुशीनगर में देर रात नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच एपी तटबंध ततवा टोला के पास टूट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत-बचाव और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
कुशीनगर में देर रात नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच एपी तटबंध ततवा टोला के पास टूट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत-बचाव और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
कानपुर से दिल्ली तक नकली एंटी रेबीज वैक्सीन की सप्लाई का मामला सामने आया है। दवा एजेंसी समेत दो ठिकानों पर छापेमारी के बाद जांच शुरू, ड्रग विभाग की भूमिका पर भी सवाल।
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त तक ₹24,795.52 करोड़ राजस्व अर्जित किया। पिछले साल की समान अवधि से ₹2,457.90 करोड़ अधिक आय हुई।
आगरा, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, झांसी और कानपुर में कूड़ा निस्तारण से जुड़े ठेकों को लेकर रवि लवानिया और Environment Techno से संबंधित गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानिए क्या हैं पूरे मामले में उठे सवाल।
उत्तर प्रदेश में नकली, अधोमानक, मिलावटी और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर योगी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। दवा लाइसेंस, स्टॉक, बिलिंग और पूरी सप्लाई चेन की निगरानी होगी। डमी व्यक्ति, फर्जी बिलिंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरदोई सदर तहसील में लखनऊ विजिलेंस टीम ने अहिरोरी सर्किल के राजस्व निरीक्षक कमल किशोर को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
महराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद महाव नाला के पूर्वी तटबंध का सिल्ट फूट गया, जिससे कई एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन के बाढ़ नियंत्रण के दावों पर सवाल उठाए हैं। तटबंध टूटने से खेतों और सिवान में तेजी से पानी भर रहा है,
अयोध्या दान गणना कक्ष मामले की SIT रिपोर्ट में CCTV के आधार पर 70 संदिग्ध घटनाओं का उल्लेख किया गया। छह लोगों की भूमिका संदिग्ध बताई गई, जबकि चंपत राय पर कोई टिप्पणी नहीं है।
योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई में आगरा से 3.63 करोड़ रुपये की नकली, एक्सपायर्ड, फिजिशियन सैंपल और सरकारी सप्लाई की दवाएं बरामद हुईं। 8 गोदाम सील और 6 एफआईआर दर्ज।
उन्नाव के पुरवा स्थित एमआरआरएस इंटर कॉलेज में 3 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। डीएम की जांच के बाद पांच अधिकारियों और कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर और एक बाइक जब्त की गई, जबकि खननकर्ता मौके से फरार हो गए।
देवरिया के पथरहट गांव में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जलभराव और दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
सोनभद्र में रिश्वतखोरी के आरोपों पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए कथित वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
हरदोई में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के केंद्रीय भंडार में सरकारी दस्तावेज और सामग्री जलाने का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान डीएम अनुनय झा ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मामले में जल निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और दो निजी व्यक्तियों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बलिया में घाघरा नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा के लिए चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बांसडीह तहसील के महाराजपुर और चांदपुर क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिचिंग और ठोकर निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है।