1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रात के छापे में JCB, 3 ट्रैक्टर और बाइक जब्त

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रात के छापे में JCB, 3 ट्रैक्टर और बाइक जब्त

चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर और एक बाइक जब्त की गई, जबकि खननकर्ता मौके से फरार हो गए।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रात के छापे में JCB, 3 ट्रैक्टर और बाइक जब्त

चंदौली : जनपद के नौगढ़ क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात सघन अभियान चलाया। चक्करघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी भुर्तिया गांव के सुदूर जंगली इलाके में चल रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

अभियान का नेतृत्व नौगढ़ के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विकास मित्तल ने किया। देर रात की गई इस कार्रवाई में तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौजूद रहे। टीम के मौके पर पहुंचते ही अवैध खनन में लगे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

छापेमारी के दौरान मौके से एक जेसीबी मशीन, तीन ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई जेसीबी और ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और इन्हीं वाहनों के माध्यम से रात के समय अवैध मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था।

ad

ad

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सभी बरामद वाहनों को सीज कर दिया है। साथ ही फरार खननकर्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की इस देर रात कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध निकासी रोकने के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...