भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं। यह घोषणा 1 अक्टूबर 2026 को की गई।
अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरण सिंह सिलाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्ता, हरीराम रावत, आदेश कोरी, अनिता सिद्धार्थ और विकास किशोर के नाम शामिल हैं।
प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी के लिए पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास को नियुक्त किया गया है।
नई टीम में प्रदेश मंत्री के तौर पर नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज राजौरा, ऊषा पासवान, जयप्रकाश गौतम, डॉ. हर्ष जाटव, विकास पासवान, रवि प्रकाश, रामवीर कठेरिया, सुधीर भुईंहार और पुरुषोत्तम जाटव को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी धीरज प्रधान वाल्मीकि को दी गई है, जबकि राहुल सोनकर और रोहित चौधरी को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजकिशोर छारी को प्रदेश कार्यालय मंत्री तथा परमानंद भारती और अमन कुमार वाल्मीकि को प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

शुभम सोनकर को प्रदेश मीडिया संयोजक बनाया गया है। जितेंद्र सोनकर और राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अपराजिता सिंह को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक तथा अनुज नाग और सूरज सोनकर को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।
प्रदेश शोध विभाग के प्रमुख के रूप में डॉ. विनोद कनौजिया को जिम्मेदारी दी गई है। संजय सिंह जाटव और अश्वनी वाल्मीकि को शोध विभाग का सह-प्रमुख बनाया गया है।
सूची में अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम भी शामिल हैं। पश्चिम क्षेत्र के लिए अखिल कुमार, ब्रज क्षेत्र के लिए विशाल वाल्मीकि, कानपुर क्षेत्र के लिए सलील श्रीवास्तव, अवध क्षेत्र के लिए अरुण रावत, काशी क्षेत्र के लिए शैलेश राम और गोरखपुर क्षेत्र के लिए विजय सोनकर का नाम दिया गया है।