1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या पहुंचे यूपी के डीजीपी, सीएम योगी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, यहां पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या पहुंचे यूपी के डीजीपी, सीएम योगी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, यहां पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले डीजीपी पहुंचे। रामकथा पार्क में अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और दीपोत्सव 2026 की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की है। यहां पढ़ें खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
अयोध्या पहुंचे यूपी के डीजीपी, सीएम योगी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, यहां पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। बता दें इसी क्रम में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामकथा पार्क (Ramkatha Park) में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जानकारी के लिए बता दें इस बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और आगामी दीपोत्सव-2026 को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

सीएम योगी के दौरे से पहले अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

डीजीपी के अयोध्या पहुंचने के बाद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी है। दरसअल, इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे करने पर जोर दिया गया।

रामकथा पार्क में अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक

रामकथा पार्क में आयोजित इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधन को लेकर चर्चा की है। साथ ही, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती, निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं पर भी मंथन किया गया।

दीपोत्सव-2026 को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां भी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अभी से तैयारियां की जा रही हैं।

डीजीपी ने अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। बता दें अयोध्या में होने वाले इस बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की भूमिका अहम रहने वाली है। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे और दीपोत्सव-2026 को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/lakhimpur-kheri-overloaded-truck-accident-three-dead/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...